फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की हर सीटी का होता है अपना मतलब, जानकर रह जाएंगे दंग

Tue, 28 Nov 2017 09:53 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 12
train
तलाशने पर शायद ही ऐसा कोई शख्स मिल पाएगा, जिसने ट्रेन का हॉर्न न सुना हो। भले ही अपने जीवन में उसने कभी रेलयात्रा न की हो लेकिन ट्रेन के हॉर्न की आवाज उसके कानों को जरूर सुनाई दी होगी। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ट्रेन के इंजन की हर सीटी का अपना मतलब होता है। ये जानकारी बहुत कम लोगों के पास होगी। तो चलिए आपको भी बताते हैं ट्रेन के हॉर्न के मतलब...
विज्ञापन

2 of 12
indian railway
ट्रेन के इंजन से 11 अलग-अलग तरह के हॉर्न बजाए जाते हैं। सभी हॉर्न का अपना एक विशेष अर्थ होता है। इस सवाल का जवाब शायद आपके पास न हो, ये भी हो सकता है कि आप भारतीय रेलवे के अलग-अलग तरह के बजने वाले हॉर्न में कभी अंतर ही न महसूस कर पाए हों। ऐसे में आपको ये फर्क कैसे समझ आएगा। 

एक शॉर्ट हॉर्न
एक शॉर्ट हॉर्न जो कुछ सेकेंड के लिए केवल एक बार बजाया जाता है। इस हॉर्न का मतलब होता है ट्रेन यार्ड में आ गई है और उसकी अगली यात्रा के लिए उसकी सफाई का वक्त भी हो गया है।

 
विज्ञापन

3 of 12
indian railway
दो शॉर्ट हॉर्न
जब ट्रेन दो शॉर्ट हॉर्न बजाए तो आपको समझ जाना चाहिए कि ट्रेन चलने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह हॉर्न लोकोपायलट का इंजन गार्ड से ट्रेन चालू करने के लिए सिग्नल के लिए बजाया जाता है।

 

4 of 12
demo
तीन शॉर्ट हॉर्न
तीन शॉर्ट हॉर्न केवल आपातकालीन स्थिति में ही बजाया जाता है। रेलवे में बहुत ही कम मामलों में ये हॉर्न बजाया जाता है। इसलिए आपके कानों को ये हॉर्न शायद ही सुनने को मिला हो। यह हॉर्न जब भी बजाया जाता है तो इसे मोटर मैन ही बजाता है। इसका मतलब होता है कि लोकोपायलट का इंजन से कंट्रोल खत्म हो गया है। लोकोपायलट इस हॉर्न से गार्ड को संकेत देता है, वह वैक्यूम ब्रेक से ट्रेन को रोके। 

 
विज्ञापन

5 of 12
demo
4 शॉर्ट हॉर्न
4 छोटे-छोटे हॉर्न का मतलब है कि ट्रेन में तकनीकी खराबी आ गई है और ट्रेन आगे के सफर पर फिलहाल नहीं जा सकती। इस हॉर्न का मतलब भी आपको नहीं पता होगा।

 
विज्ञापन

6 of 12
demo
एक छोटा और एक लंबा हॉर्न
इस प्रकार के हॉर्न का मतलब होता है कि इंजन शुरू करने से पहले मोटरमैन गार्ड को ब्रेक पाइप सिस्टम चैक करने के सिग्नल देता है।

 
विज्ञापन

7 of 12
demo
दो छोटा और दो लंबे हॉर्न
इस हॉर्न का मतलब है मोटरमैन इंजन का नियंत्रण के लिए गार्ड को सिग्नल भेजता है।

 

8 of 12
demo
दो छोटा और एक लंबा हॉर्न
ट्रेन का चालक यानी लोकोपायलट दो छोटे और एक लंबा हॉर्न बजाता है तो इसके दो मतलब होते हैं। इसका पहला मतलब होता है कि या तो किसी ने चेन पुलिंग की है जबकि दूसरा मतलब होता है कि गार्ड ने वैक्यूम प्रेशर ब्रेक लगाए हैं।

 

9 of 12
demo
लगातार लंबा हॉर्न
ट्रेन ड्राइवर अगर लगातार लंबा हॉर्न बजाता है तो इसका सीधा मतलब होता है कि ट्रेन प्लेटफॉर्म पर नहीं रुकेगी। वह सीटी बजाते हुए गंतव्य के लिए सीधा जाएगी। इस हॉर्न को यात्रियों को सूचित करने के लिए बजाया जाता है ताकि वे जान सकें कि ट्रेन स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

 

10 of 12
demo
दो बार रुककर हॉर्न
जब ट्रेन दो बार रुक-रुक कर हॉर्न बजाए तो आपको समझ जाना चाहिए कि ट्रेन रेलवे क्रासिंग के नजदीक आने वाली है। इस प्रकार के हॉर्न बजाने का अर्थ होता है कि ट्रेन रेलवे क्रासिंग के पास आने वाली है। यह इसलिए बजाया जाता है ताकि पटरियों के आस-पास खड़े लोग वहां से हट जाएं।

 

11 of 12
demo
दो लंबे और एक छोटा हॉर्न
ये हॉर्न रेलवे की इंटरनल कार्यप्रणाली के दौरान बजाया जाता है। यदि आपके ट्रेन में सफर करने के दौरान दो लंबा और एक छोटा हॉर्न बजे तो समझिए कि ट्रेन ट्रैक चेंज करने वाली है।

 
विज्ञापन

12 of 12
demo
छह बार छोटे हॉर्न
लोकोपायलट की तरफ से ऐसा हॉर्न कम ही बजाया जाता है। क्योंकि ऐसा हॉर्न चालक तब बजाता है जब उसे किसी खतरे का आभास होता है। यदि इस तरह का हॉर्न बजे तो ट्रेन में बैठै मुसाफिर को सतर्क हो जाना चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें