फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 तरीके से बजाया जाता हैं ट्रेन का हॉर्न, हर हॉर्न का होता है अलग मतलब, नहीं जानते होंगे आप

Wed, 04 Apr 2018 07:51 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
indian railways
फिल्म ‘दोस्त’ में किशोर कुमार का गाया हुआ गाना ‘गाड़ी बुला रही है, सीटी बजा रही है’ तो आपको याद ही होगा। जी हां आपने रेलगाड़ी में सफर तो जरुर किया ही होगा, तो आपने ट्रेन के सीटियों की आवाज भी जरुर सुनी होगी, लेकिन क्या कभी आपने ट्रेनों के इस सीटियों पर गौर किया है। नहीं ना, तो चलिए हम आपको बताते हैं रेल गाड़ियों के हॉर्न का मतलब। जिस तरह ट्रेनों के रंगों का मतलब होता है। ट्रेनों पर लिखे नंबर या चिन्हों का मतलब होता है, ठीक वैसे ही ट्रेनों के हॉर्न का भी मतलब होता है।


 
विज्ञापन

2 of 12
indian railways
1.एक शॉर्ट हॉर्न

शॉर्ट हॉर्न कुछ सेकेंड के लिए ही होता है। अगर ऐसा हॉर्न आपको सुनाई दे तो समझिए वह गाड़ी यार्ड में जा रही है। वहां अगले सफर के लिए इसकी साफ-सफाई की जाती है।

 
विज्ञापन

3 of 12
indian railway
2. दो शॉर्ट हॉर्न
रेलवे में दो शॉर्ट हॉर्न तो आपने जरूर सुना होगा। इसका मतलब ट्रेन चलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह हॉर्न यात्रियों के लिए वार्निंग भी होती है क्योंकि अगर कोई शख्स ट्रेन के बाहर या इधर-उधर है, तो इस हॉर्न से उसे ट्रेन के चलने का पता चल जाता है।

 

4 of 12
indain railways
3. तीन शॉर्ट हॉर्न
इसे हम इमरजेंसी हॉर्न भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल रेलवे में बहुत कम ही किया जाता है। तीन शॉर्ट हॉर्न केवल मोटर मैन ही बजाता है। इसका मतलब होता है कि लोको पायलट इंजन से अपना कंट्रोल खो चुका है। लोकोपायलट इस हॉर्न से गार्ड को संकेत देता है वह वैक्यूम ब्रेक से ट्रेन को रोके।


 
विज्ञापन

5 of 12
indian railway
4. चार शॉर्ट हॉर्न
ट्रेन चलते हुए अगर रुक जाती है और चार बार शॉर्ट हॉर्न बजता है तो इसका मतलब इंजन में खराबी आने के कारण गाड़ी आगे नहीं जा सकती या फिर आगे कोई दुर्घटना हो गई है।
विज्ञापन

6 of 12
indian railway
5. एक लंबा और एक शॉर्ट हॉर्न
एक लंबे और एक शॉर्ट हॉर्न का मतलब होता है कि मोटरमैन, गार्ड को संकेत दे रहा है कि इंजन स्टार्ट होने से पहले वह ब्रेक पाइप सिस्टम को चेक कर ले।
विज्ञापन

7 of 12
indian railway
6. दो लंबे और दो शॉर्ट हॉर्न
अगर मोटरमैन दो लंबे और दो शॉर्ट हॉर्न बजाता है तो लोको पायलट गार्ड को इंजन पर बुलाने का संकेत दे रहा है
 

8 of 12
indian railway
7. लगातार लंबा हॉर्न
अगर ट्रेन का ड्राइवर लगातार लंबा हॉर्न बजाता है तो इसका सीधा मतलब होता है कि वह ट्रेन प्लेटफॉर्म पर नहीं रुकेगी यानी ट्रेन गंतव्य के लिए सीधा जाएगी। 

9 of 12
indian railway
8. रुक-रुक कर दो बार हॉर्न
दो बार रुक- रुक हॉर्न बजाने का मतलब आने-जाने वालों या गुजरने वालों को संकेत दिया जाता है कि ट्रेन रेलवे क्रॉसिंग से गुजरेगी। अब कभी अगली बार किसी क्रॉसिंग के पास खड़े होने का मौका आए तो गौर जरुर करिएगा।

 

10 of 12
indian railway
9. दो लंबे और एक शॉर्ट हॉर्न
इस तरह का हॉर्न रेलवे की इंटरनल कार्यप्रणाली के दौरान बजाया जाता है। अगर आपके ट्रेन में सफर करने के दौरान दो लंबा और एक छोटा हॉर्न बजे तो समझिए कि ट्रेन ट्रैक चेंज करने वाली है।

 

11 of 12
indian railway
10. दो शॉर्ट और एक लंबा हॉर्न
अगर ड्राइवर की ओर से दो शॉर्ट और एक लंबा हॉर्न दिया जा रहा है तो इसका मतलब है किसी ने ट्रेन की इमरजेंसी चैन खीचीं है या फिर गार्ड ने वैक्युम ब्रेक लगाया है।

 
विज्ञापन

12 of 12
indain railways
11. छह बार शॉर्ट हॉर्न
इंजन के लोकोपायलट की तरफ से इस तरह का हॉर्न कम ही बजाया जाता है। ऐसा हॉर्न ड्राइवर तब बजाता है जब उसे किसी खतरे का आभास होता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें