फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेज! इस आदमी ने रातों रात चुरा ली 800 मीटर लंबी सड़क, उसके बाद जो हुआ…

Fri, 20 Jul 2018 02:36 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
road
चोरी की घटनाएं तो आपने खूब सुनी होगी लेकिन ऐसी चोरी की कोई घटना शायद ही आपने पहले कभी देखी हो। जो आज हम आपको बताएंगे उसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। हालांकि यह मामला कुछ माह पुराना बताया जा रहा है। ये मामला चीन का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
china police
चोरी की घटनाएं तो आपने सुनी ही होगी। हो सकता है कि बहुत अजीब-अजीब घटनाएं भी सुनी हो लेकिन जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं उससे ज्यादा अजीब चोरी आपने शायद ही कहीं देखी होगी। यकीनन इसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, चीन के एक शख्स ने कुछ माह पहले एक ऐसी चोरी को अंजाम दिया था जिसके चर्चे सोशल मीडिया के माध्यम से दुनियाभर में होने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
china police
पैसा कमाने व चोरी करने का ऐसा भी कोई तरीका हो सकता है, दुनिया यही सोचने लगी। दरअसल, इस शख्स ने रातों-रात एक पूरी की पूरी सड़क चंपत कर डाली थी। यह चोरी दुनिया की पहली ऐसी अजीबोगरीब चोरी थी जो सबकी समझ से बाहर थी। जांच अधिकारी भी इस कशमकश में रहे कि आखिर इस चोरी को कैसे अंजाम दिया गया होगा..? चोर ने  800 मीटर लंबी इस सड़क की चोरी करके उसे 51 हजार रुपए में बेच दिया। 

 

4 of 5
road
चीनी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में एक गांव है जिसका नाम सानकेसू है,  इस गांव का एक निवासी जब सुबह-सुबह सड़क की ओर निकला तो उसने पाया कि सड़क का एक हिस्सा गायब है। ये देखकर वह परेशान हो गया। शुरू-शुरू में गांव के निवासियों को ऐसा लगा की सड़क की मरमम्त के लिए शायद ऐसा किया गया है लेकिन जब पता किया तो बात कुछ ओर ही निकली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Caricature
ये जानकर गांव वाले गर्म हो उठे इस पर उन्होंने स्थानीय पुलिस को शिकायत की और बताया सड़क का एक हिस्सा गायब हो गया है। पुलिस ने जब इसकी जांच शुरू की तो पाया झू नामक शख्स ने खुदाई करने वाली मशीन की सहायता से करीब 800 मीटर सड़क खोद डाली और उसके कंक्रीट के मलबे को एक फैक्ट्री को बेच दिया। झू ने पुलिस को कहा, ‘कोई भी उस सड़क से नहीं जा रहा था तो मैंने सोचा क्यों न मैं उसे खोद डालूं। मैं सीमेंट के टुकड़े को बेचकर कुछ पैसे बना सकता हूं।’ और फिर झू ने सड़क से तकरीबन 500 टन कंक्रीट चुराया और उसे 51 हजार रुपए में बेच दिया। गौरतलब हो ऐसा ही एक मामला 2015 में बुलंदशहर में देखने को मिला था। यहां पूरी की पूरी 110 मीटर की सड़क चोरी कर ली गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें