शराब के नशे में एक शख्स ने मौत के मुंह में छलांग लगा दी। जी हां, शख्स मगरमच्छों के तालाब में कूद पड़ा था जिसके बाद हुई चौंकाने वाली एक घटना... जैसे ही इस आदमी ने तालाब में छलांग लगाई पानी में मौजूद तीन मगरमच्छ उसकी और झपट पड़े। एक मगरमच्छ ने उसका हाथ चबा डाला और एक ने सिर इसके बावजूद उसकी जान बच गई। तीन-तीन मगरमच्छों के बीच से वह आखिर कैसे बचकर निकला यह जानने वाली बात है।
विज्ञापन
2 of 5
pool
एक रिपोर्ट की मानें तो यह घटना जिम्बाब्वे की है। यहां विक्टोरिया फाल्स नामक जगह पर एक 21 वर्षीय पर्यटक अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने आया था जो शराब के नशे में चूर था। इसी बीच वह मगरमच्छ के तालाब में कूद पड़ा। किस्मत अच्छी थी कि पास खड़े दो लोगों ने पानी में कूदकर उसकी जान बचा ली।
विज्ञापन
3 of 5
crocodiles
दोनों उसे पानी से बाहर खींचकर लेकर आए जबकि वह उनसे अपने आपको छुड़ा रहा था। इस सिरफिरी हरकत में युवक को हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। उसके दाहिने हाथ की हड्डी मगरमच्छ के चबाने से टूट चुकी है। फिलहाल, उसे सही कंडीशन में आने तक निगरानी में रखा जा रहा है।
4 of 5
crocodiles
एक प्रत्यक्षदर्शी ने डेलीमेल को बताया कि , वह आदमी शराब के नशे में था और बेवजह इधर-उधर भटक रहा था। इतने में वह वहां मगरमच्छ के तालाब के पास पहुंच गया। वहां प्रतिबंधित क्षेत्र का साइन बोर्ड लगा था जिसे अनदेखा कर वह बाड़ पर चढ़ गया और अचानक तालाब में कूद गया।
पता चला है कि जाम्बिया के लुसाका का रहने वाला मिलर नामक यह युवक अपने एक दोस्त की शादी में आया हुआ था। उसने एक रात अपने साथियों के साथ विक्टोरिया फाल्स पर नाइट आउट का प्लान बनाया। इसी दौरान उसने ज्यादा ड्रिंक पी ली और नशे में उसने तालाब में छलांग लगा दी।