फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीसंत को भूल गए हो तो ये वाली तस्वीर देख लो, खुद ही बोल उठोगे- अरे....ये कैसे हो गया?

Mon, 09 Jul 2018 06:16 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sreesanth
श्रीसंत तो आपको याद ही होंगे..? दो साल पहले तक वो कैसे दिखाई देते थे वो तस्वीर शायद आपके जहन में आज तक होगी। दुबला पतले से दिखने वाले ये पूर्व क्रिकेटर कभी इंडियन टीम में थे। ज्यादा पुरानी बात नहीं है।
विज्ञापन

2 of 6
Sreesanth
आपको श्रीसंत से जुड़ी ये बात तो जरूर ध्यान में होगी जब मैदान पर उनकी भिड़ंत क्रिकेटर हरभजन के साथ भी हो गई थी। उस दौरान हरभजन ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था जिसके बाद वे बेहद भावुक हो गए थे और उनकी आंखें भर आई थी। ये पहली तस्वीर उस वक्त की है। लेकिन असली अचरज आपको तब होगा जब उनकी आज की कोई तस्वीर देख लेंगे।

 
विज्ञापन

3 of 6
Sreesanth
अगर ये तस्वीर हरभजन सिंह को दिखा दी जाए तो शायद वो भी आंखें फाड़ कर हैरानी भरी नजरों से श्रीसंत को देखते रह जाएंगे। जी हां, दुबली-पतली सी काया वाले श्रीसंत अब वैसे नहीं दिखते जैसे वे 2 साल पहले नजर आते थे। बता दें, क्रिकेटर श्रीसंत को आईपीएल मैच के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के मामले में दोषी पाया गया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने उन पर लाइफ टाइम बैन लगा दिया था।

4 of 6
Sreesanth
इसके बाद से श्रीसंत क्या कर रहे थे और कहां थे, इसकी खबर किसी ने नहीं ली। लेकिन अब उनकी ये हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देखकर आपको अपनी आंखों पर भी यकीन नहीं रहेगा। आप सोच में पड़ जाएंगे कि क्या ये वही श्रीसंत है जिन्हें उन्होंने 2 साल पहले देखा था। 
विज्ञापन

5 of 6
Sreesanth
जी हां, श्रीसंत ने इन दो साल में गजब की बॉडी बना ली है। क्रिकेट की दुनिया से दूर होने के बाद श्रीसंत ने चमत्कारी अंदाज में एकबार फिर सुर्खिया बटौरने का काम कर दिखाया है। दरअसल, श्रीसंत का जबरदस्त ट्रांस्फॉर्मेशन हुआ है उनकी अपकमिंग कन्नडा फिल्म Kempegowda-2 के लिए उन्होंने ये बदलाव किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
S Sreesanth (L) and Harbhajan Singh
वैसे इस बदलाव के लिए श्रीसंत तारीफ के काबिल हैं। ट्विटर पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, लेकिन साथ ही में मजे भी ले रहे हैं। इसलिए कहते हैं सबसे बना के रखो! वैसे सुलेह तो भज्जी ने भी कर ली थी। है न? 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें