वैसे तो कुत्ते अपनी वफादारी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक कुत्ते ने अपने मालिक को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि कुत्ते के इंसान को गोली मारने का यह अनोखा मामला है।
विज्ञापन
2 of 4
dog shoot owner
यह घटना अमेरिका की है। लोकल मीडिया रिपोर्ट के अुनसार आयोवा इलाके में एक व्यक्ति ने इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर इस बात की जानकारी दी कि उसे कुत्ते ने गोली मार दी है। यह घटना तब हुई जब वह अपने पालतू कुत्ते के साथ खेल रहा था।
विज्ञापन
3 of 4
dog shoot owner
कुत्ते के मालिक रिचर्ड एल फिप्स इस समय एक अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। रिचर्ड के अनुसार जब वह अपने क्रॉस ब्रिड कुत्ते बालेव को अपनी गोदी में कूदना सीखा रहे थे उस दौरान उनके कुत्ते ने उनकी पिस्टल की सेफ्टी क्लिप खोल दी। कुत्ते ने जब दोबारा छलांग लगाई तो उसके पैर की उंगलियों में फंसकर पिस्टल की ट्रिगर चल गई और गोली उनके पैर से लगकर बाहर हो गई।
गोली लगने के बाद रिचर्ड ने इमरजेंसी सर्विस 911 को कॉल कर हादसे के बारे में बताया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और अच्छी बात यह रही कि गोली से ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस अधिकारी स्टीव कोईसेक का कहना है कि उन्होंने अपने 42 साल के करियर में ऐसा पहला मामला देखा है जब कुत्ते ने आदमी को गोली मारी है।