फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को ठीक करने के लिए डॉक्टरों ने बुलाया तांत्रिक, फिर जो कुछ हुआ उसे सुन खड़े हुए रोंगटे

Fri, 16 Mar 2018 08:53 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
demo
क्या होगा उस अस्पताल का जहां मरीजों का इलाज डॉक्टर नहीं बल्कि तांत्रिक करने आते हो। जी हां, महाराष्ट्र के पुणें में एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह खबर आग की तरह फैल रही है।   
 
विज्ञापन

2 of 7
demo
दरअसल, एक डॉक्टर ने आईसीयू में भर्ती एक महिला के ट्यूमर का इलाज करने के लिए तांत्रिक बुलवाया। सुनकर झटका लगा न... यह हकीकत है। महाराष्ट्र के पुणे में एक हैरान करने वाली यह घटना दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां ट्यूमर से पीड़ित एक महिला का इलाज डॉक्टर ने तांत्रिक से कराया है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
demo
बड़े ताज्जुब की बात है कि एक पढ़ा-लिखा इंसान जो इस मुकाम पर पहुंचा और इतनी बढ़ी लापरवाही कर गया। सिर्फ इतना ही नहीं उसकी इस लापरवाही की चलते महिला की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

 

4 of 7
demo
इस मामले से जुड़ा विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आईसीयू में तांत्रिक महिला का इलाज करते साफ नजर आ रहा है। 25 साल की संध्या सोनवणे के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने मरीज का इलाज न करके तांत्रिक को बुलाया और मरीज के शरीर से बुरी आत्मा को भगाने को कहा। 
विज्ञापन

5 of 7
demo
जबकि संध्या सोनवणे को सीने में ट्यूमर था। इसके इलाज के लिए उन्होंने पुणे के ले स्वारगेट इलाके में स्थित डॉ. सतीश चव्हाण के प्राइवेट अस्पताल गई थी। संध्या के रिश्तेदारों ने दावा किया कि वह 11 मार्च को आईसीयू में थी। जहां इलाज के लिए डॉ. चव्हाण ने एक तांत्रिक को बुलाया।
विज्ञापन

6 of 7
demo
तांत्रिक ने कुछ तंत्र साधना की। परिवार का आरोप है कि सतीश ने एक तांत्रिक को हॉस्पिटल में बुलाया। वह पूजा-सामग्री निकालकर आईसीयू में मंत्र पढ़ने लगा। डॉक्टर दूर खड़े रहे। परिवार के सदस्य ने कहा, हमें इसकी पहले से जानकारी नहीं थी, इसलिए हमने पूरी घटना का विडियो बना लिया। सोमवार शाम को संध्या की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
demo
अब इस मामले में अस्पताल मैनेजमेंट ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि इस पूरी घटना में उनके स्टाफ का कोई रोल नहीं है। ताज्जुब की बात है कि दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा है कि, न तो संबंधित डॉक्टर अस्पताल से जुड़ा है, न ही हमारे स्टाफ में से कोई भी पूरी घटना में शामिल था।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें