फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औलाद पाने की इच्छा में इलाज कराने चली आई अस्पताल, चिकित्सक ने किया वो हाल जानकर दंग रह जाएंगे

Tue, 11 Sep 2018 01:19 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
demo
डॉक्टर (चिकित्सक) जिन्हें लोग भगवान का दर्जा देते हैं वो ऐसा कोई कांड कर सकते हैं यह सोच पाना भी मुश्किल होता है। न सिर्फ चिकित्सक ने अपने पेशे को कलंकित किया बल्कि यह भी साबित कर दिखाया कि इतनी किताबें पढ़ने के बावजूद उसका दिमाग कितनी घिनौनी सोच रखता है। जी हां, यह बेहद गंभीर मामला है। 
विज्ञापन

2 of 5
demo
दरअसल, आरोपी चिकित्सक ने अपने ही अस्पताल में एक महिला के साथ शर्मनाक करतूत की थी। पीड़िता चिकित्सक के पास इसलिए गई थी ताकि उसे संतान प्राप्ति हो सके। दरअसल, पिछले छह महीने से महिला का चिकित्सक के पास इलाज चल रहा था। वह 'टेस्ट ट्यूब बेबी' प्रणाली की मदद से एक बच्चा चाहती थी। लेकिन उसे क्या मालूम था कि जिसे वह भगवान समझ रही है वही उसे अपनी हवस का शिकार बना डालेगा।   
विज्ञापन

3 of 5
demo
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक महिला अपने पति के साथ 6 महीनों से चिकित्सक के पास आ रही थी। ताज्जुब करने वाली बात ये है कि जिस दिन चिकित्सक ने यह करतूत की, उस वक्त भी उसका पति जांच रूम (जांच कक्ष) के बाहर बैठा था। इस अपराध को करने से पहले डॉक्टर का क्लेजा जरा भी नहीं कांपा। उसने महिला को रूम (कक्ष) में बुलाया और वहां से नर्स को बाहर भेज दिया। इसके बाद उसने महिला के साथ घिनौनी हरकत की।
 
 

4 of 5
demo
मामला गुजरात के सूरत का बताया जाता है। चिकित्सक ने इलाज कराने आई महिला मरीज को अपनी हवस का शिकार बना डाला। सूरत के मशहूर अस्पताल 'मी एंड मम्मी' में यह चिकित्सक कार्यरत है। टेस्ट ट्यूब बेबी की मदद से संतान प्राप्ति के लिए ये अस्पताल बेहद चर्चित है और निसंतान महिलाएं यहां बच्चे की उम्मीद लेकर आती हैं। इस विधि से यहां महिलाओं का इलाज किया जाता है। संतान की चाह में पीड़िता चिकित्सक प्रफुल्ल दोषी से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo
चिकित्सक ने महिला का इलाज शुरू कर दिया। लगातार 6 महीने से पीड़िता अस्पताल आ-जा रही थी। वह रोजाना अपने पति के साथ यहां आती थी। बीते 4 सितंबर को भी चिकित्स ने पीड़िता को अस्पताल बुलाया। महिला का आरोप है कि जांच के बहाने से चिकित्सक उसे अंदर ले गया। इसके बाद नर्स (परिचारिका) को जांच कक्ष से बाहर जाने कहा, परिचारिका के चले जाने के बाद चिकित्सक ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो डॉक्टर अस्पताल छोड़कर फरार हो गया, लेकिन बाद में पुलिस ने चिकित्सक को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें