आपने गौर किया होगा कि दिनभर आपकी पलकें झपकती रहती हैं। ऐसा क्यों होता है, कभी जानने की कोशिश की है? इस सवाल का जवाब कम ही लोगों के पास होता है। हालांकि लोग इसके पीछे अपने-अपने तर्क पेश करते हैं लेकिन कहीं हद तक उनके ये तर्क गलत साबित होते हैं क्योंकि वास्तव में कम ही लोगों के पास ये जानकारी है।
विज्ञापन
2 of 3
eye
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सेकंड के दसवें हिस्से से भी कम समय में हम पलकों को एक बार झपकाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति एक मिनट में कम से कम 20-25 बार अपनी पलकों को झपकाता है। दरअसल, हमारी दोनों आंखों के कोने में अश्रु ग्रंथियां होती हैं।
ये अश्रु ग्रंथियां हमेशा आंसुओं का निर्माण करती रहती हैं। इन्हीं आंसुओं को व्यवस्थित करने के लिए पलकें बार-बार झपकती रहती हैं। यदि आप पलकों को नहीं झपकाओगे, तो आंखें आंसुओं से भर जाएंगी। इसी कारण से हमारी पलकें हमेशा झपकती रहती हैं।