कभी मुश्किलों से किसी मेले में टैटू गोदने वाला मिला करता था, आज अमूमन बाजारों में एक स्टोर तो आपको ऐसा मिल ही जाएगा जहां टैटू बनाने वाला स्पेशल कारिंदा बैठता हो। वजह है 'टैटू बनवाने का बढ़ता क्रेज'। जी हां, सिर्फ बच्चे और जवां लोग ही नहीं अब तो बड़ी उम्र के लोग भी अपना यह शौक पूरा करते हैं। सोशल ट्रैंड और स्टाइल सिंबल के बतौर लोग टैटू गुदवाने लगे हैं।
हां, अब टैटू का साइज भी बदल गया है। जहां पहले छोटे टैटू बनवाए जाते थे, वहीं अब पूरे शरीर पर लोग टैटू गुदवाने लगे हैं। हाल ही में पॉप स्टार जस्टिन बीबर का बॉडी टैटू काफी चर्चा में है। बता दें उन्होंने टैटू से भरे शरीर की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर डाली है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसे बनवाने के लिए उन्होंने 100 घंटों से भी अधिक समय दिया है।
लेकिन टैटू के क्रेज से हटकर बात करें तो आप झट से आप इस पर गर्व करना भूलकर टैटू से पिंड छुड़ाने में लग जाएंगे। बता दें यह जानकारी किसी प्रकार का पेनिक क्रिएट करने के लिए नहीं बल्कि टैटू से आपके शरीर पर पड़ने वाले खतरनाक प्रभावों से आपको परिचित कराने के लिए दी जा रही है। तो चलिए बताते हैं क्यों टैटू नहीं बनवाने चाहिए...
विज्ञापन
2 of 8
Tattoo artist
टैटू बनवाने के बारे में तो आपके मन में बस चंद पलों में ख्याल आ जाता है लेकिन क्या आपने कभी इस बारे में भी सोचा है कि जिस व्यक्ति से आप टैटू गुदवाने वाले हैं उसके बारे में आपके पास कितनी जानकारी है..? शायद नहीं। टैटू बनवाने से पहले जरूरी है कि आप पहले अपने आर्टिस्ट का पोर्टफोलियो जान लें, साथ ही यह भी कि उसका काम कैसा है, उसका नाम कैसा है और उसके पास कितना अनुभव है। ये ध्यान रखने वाली बात है कि टैटू आर्टिस्ट ने हाथों में ग्लव्स पहने हैं कि नहीं, उसने टैटू बनाने के लिए नई सुई ली या नहीं। एक खराब टैटू आर्टिस्ट आपको खराब टैटू के साथ-साथ खतरनाक बीमारियां भी दे सकता है।
विज्ञापन
3 of 8
child
अगर किसी व्यक्ति के टैटू विजिबल हैं, यानी बाहर से दिखाई दे रहे हैं तो नौकरी मिलने में परेशानी आती है। रेस्त्रां से लेकर भारतीय वायु सेना तक में भी ये नियम है कि अगर किसी व्यक्ति के टैटू होगा तो उसे नौकरी पर नहीं रखा जाएगा। इसलिए टैटू बनवाने से पहले सही जगह का चुनाव करना भी उतना ही जरूरी होता है।
4 of 8
tattoo
टैटू से शान बघारते लोगों को देखकर आप भी जोश में आ जाते हैं और टैटू बनवाने का फैसला मिनटों में कर लेते हैं, और ये भूल जाते हैं कि इस फैसले के साथ ही उम्र भर जीना होता है। बाद में पछताना पड़ता है, और फिर उसे कैसे हटाएं इसकी चिंता शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
5 of 8
tattoo
अगर आपके टैटू विजिबल हैं, तो आपके बारे में राय बनाई जा सकती है। दरअसल, टैटू बनवाने वालों को लोग अनप्रोफेशनल मानकर चलते हैं। कुछ ने तो यहां तक माना है कि उन्हें टैटू वाले लोग बिना टैटू वालों से कम बुद्धि के और कम ईमानदार लगे। तो ऐसे में कोई आपके बारे में क्या राय बना ले पता नहीं।
विज्ञापन
6 of 8
pregnant
यूं तो टैटू को रिमूव किया जा सकता है मगर ऐसी मुसीबत पालनी ही क्यों कि पहले टैटू बनवाएं और फिर उसे निकलवाएं। आपको शायद मालूम न हो कि टैटू बनवाना ज्यादा सस्ता है बजाए टैटू निकलवाने के। टैटू बनवाना उन महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है जो मां बनने की सोच रही हैं। दरअसल, आपका टैटू आगे चलकर खराब हो सकता है। वजन बढ़ने और घटने से होने वाले स्ट्रेच मार्क्स और त्वचा के ढीले पड़ जाने से टैटू भी बिगड़ जाएगा।
विज्ञापन
7 of 8
sweat
टैटू आपकी स्कीन के सामान्य रूप पर भी सीधा असर करता है। शायद आप सोच भी नहीं पाएंगे कि टैटू पसीना निकलने से रोकता है। जो हमारी बॉडी पर सीधा असर करता है। एक रिसर्च से मालूम चला है कि टैटू शरीर में पसीना आने की क्रिया पर प्रभाव डालता है।सिर्फ इतना ही नहीं ये भी पता चला है कि एक टैटू वाली त्वचा से निकलने वाले पसीने में सोडियम बढ़ जाता है, इस चलते उस त्वचा पर शरीर के अन्य भागों की अपेक्षा 50% कम पसीना आता है।
जिन्हें कभी स्किन कैंसर रहा हो उनके लिए तो टैटू बनवाना बेहद खतरनाक है। इसलिए इतनी बड़ी भूल करने से पहले आपको आगाह करना चाहेंगे कि अगर आपके परिवार में पहले ऐसी कोई हिस्ट्री रही हो जिसमें किसी को स्कीन कैंसर हो तो आप टैटू मत बनवाइए। दरअसल, टैटू बनाने की प्रक्रिया में मेटल साल्ट और ऑरगैनिक डाईज को त्वचा की बाहरी परत में छोड़ा जाता है। इस कारण यह घातक साबित हो सकता है। खास तौर से उन लोगों के लिए जिनके परिवार के ऐसी कोई हिस्ट्री रही हो।