यूरोपीय लड़कियों जैसी हरी आंखें, लाल बाल, गोरी त्वचा और उस पर झाइयां। इन खूबियों के चलते मुुंबई की पूजा गणात्रा बेहद खूबसूरत दिखती हैं, लेकिन उनकी यही खूबसूरती कई साल उनकी दुश्मन रही।
विज्ञापन
2 of 8
pooja
भारतीय माता-पिता की बेटी पूजा को लोग विदेशी कह कर चिढ़ाते हैं। पूछते हैं कि तुम्हारे माता-पिता भारतीय दिखते हैं तो तुम विदेशियों जैसी क्यों हो।
विज्ञापन
3 of 8
pooja
क्लास में टीचर कहती हैं, तुम स्लीवलेस कपड़े न पहना करो, लोगों का ध्यान जाता है। कहीं घूमने जाती हैं, तो लोग फॉरेनर समझकर उनके साथ फोटो खिंचाने चले आते हैं।
4 of 8
pooja with her parents
हिंदी बोलती हैं, तो अजनबी चौंक जाते हैं क्योंकि वे तो उन्हें पर्यटक समझ रहे होते हैं। पूजा नस्लीय टिप्पणियों की भी शिकार होती हैं। पूजा कहती हैं, अब वह डीएनए टेस्ट कराना चाहती हैं, जिससे पता चल सके कि उनके लुक का राज क्या हैं।
विज्ञापन
5 of 8
pooja
डॉक्टरों का कहना है कि हो सकता है कि पूजा का कोई पूर्वज विदेशी रहा हो, जिससे वह विदेशियों की तरह दिखती हैं। इस सब बातों से परेशान होकर 24 साल की पूजा ने फेसबुक पर अपनी कहानी बयां कि तो देश-विदेश में उनकी कहानी वायरल हो गई।
विज्ञापन
6 of 8
pooja childhood pic
पूजा लिखती हैं, मेरे मां हेमाक्क्षी-पिता राजेश का लुक भारतीय ही है। मेरा चेहरा उनके लिए भी किसी रहस्य से कम नहीं है। जन्म के समय से ही वे अलग दिखती थीं, इसलिए घर वालों ने सोचा कि उन्हें त्वचा संबंधी कोई बीमारी है, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि उनकी त्वचा ही ऐसी है।
विज्ञापन
7 of 8
pooja
पूजा आगे लिखती हैं, बचपन से लेकर युवा अवस्था तक उन पर टिप्पणी होती रही। वह खुद को अलग और अनाकर्षक मानने लगीं। दोस्त टिप्पणी करते तो कई बार वे रोने लगती थीं। ऐसा कई साल तक चला।
अब अपने लुक पर गर्व
पूजा का कहना है कि वह अब खुद को स्वीकार्य कर चुकी हैं और उन्हें अपने लुक पर गर्व है। अब उन्हें लोगों की टिप्पणी का कोई असर नहीं पड़ता है। पूजा का परिवार कपड़े बनाने के व्यापार से जुड़ा है और वह पढ़ाई के बाद परिवार का बिजनेस संभालना चाहती हैं।