दिल्ली पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार करने के बाद भरे बाजार उसकी न्यूड परेड निकाली। अपराधी पुलिस से लागातार कपड़े पहन लेने की गुजारिश करता रहा लेकिन पुलिसवालों ने उसकी एक न सुनी और करीब 500 मीटर तक उसकी न्यूड परेड करा डाली। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सिर्फ इतना ही नहीं आरोपी को नग्न अवस्था में थाने तक ले जाया गया।
विज्ञापन
2 of 5
naked man
इस पर पुलिस का दावा है कि उन्होंने आरोपी को कहा था कि कपड़े पहन लो लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर मजबूरन ऐसी हालत में ले जाया गया। पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपी शातिर और कुख्यात अपराधी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें मामला दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके का है। जहां 17 मई को दिल्ली पुलिस की एक टीम ने वीरेंद्र नामक शातिर अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी की।
विज्ञापन
3 of 5
naked man
छापेमारी के दौरान अपराधी बाथरुम में था लेकिन जैसे ही उसे पुलिस के आने की खबर लगी वह बाथरूम के साथ बनी दीवार से कूद कर भागने की लगा। लेकिन वक्त रहते पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अपराधी नग्न हालत में पकड़ा गया, जिसके बाद उसने पुलिस से कपड़े पहन लेने की बात कही लेकिन पुलिस ने उसकी एक ना सुनी और उसे नग्न हालत में ही बाहर लेकर आई।
4 of 5
Handcuffs
पुलिस अपराधी को नग्न हालत में लेकर करीब 500 मीटर चली गई। अपराधी को बाजार से हो कर ले जाया जा रहा था। पुलिस की छापेमारी के वक्त घटना स्थल पर सैकड़ों लोग मौजूद थे। सीसीटीवी में अपराधी की पत्नी उसके पीछे कपड़े लेकर दौड़ती हुई भी दिखाई दे रही है।
मीडिया रिपोटों के मुताबिक अपराधी के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट निकला हुआ है। सीसीटीवी में कैद हुआ ये पूरा वाकया अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।