बहुत सी रिसर्च और अच्छी डील के बाद ही आप अपनी शादी का लहंगा खरीदते हैं पर इसके बाद भी आप ठगे जाएं तो ये खबर आपके लिए है। कहते हैं कि दिल्ली दिलवालों का शहर है। इसी दिलवालों के शहर दिल्ली में एक महिला ने शादी का लहंगा इस खुशी के साथ खरीदा कि वो इसे पहन दुनिया की सबसे खूबसूरत दुल्हन बनेगी पर हुआ कुछ ऐसा कि महिला को इस लहंगे को लेकर 8 साल तक अदालत के चक्कर लगाने पड़े।
पढ़ें- इतना गुड लुकिंग है यह टीचर, डर के मारे स्कूल ने नौकरी से निकाला
विज्ञापन
2 of 6
दरअसल बात साल 2008 की है। अपनी शादी का लहंगा खरीदने के लिए उत्तरी दिल्ली की एक महिला दुकान पर गई। बहुत सोच विचार करने के बाद उसे एक लहंगा पंसद आया लेकिन ट्रायल के दौरान उस लहंगे की लंबाई दो इंच कम निकली।
विज्ञापन
3 of 6
शोरूम के सेल्स पर्सन ने इस कमी को दूर कर तय तारीख से पहले लहंगा पहुंचाने का वादा किया लेकिन शादी के दिन जब महिला ने लहंगा पहना तो कमियां ज्यों की त्यों निकलीं।
4 of 6
महिला ने फिर इसकी शिकायत दुकानदार से की लेकिन जब उसे वादे के अनुसार अपना लहंगा नहीं मिला तो उसने भारी मन से अपनी शादी में उसे पहन तो लिया पर दुकानदार को सबक सिखाने की ठान ली।
विज्ञापन
5 of 6
महिला ने दिल्ली राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में मामला दर्ज करवा दिया। 8 साल तक कोर्ट के चक्कर काटने के बाद उसने लंहगे की ये बड़ी जंग जीत ली।
दिल्ली की उपभोक्ता अदालत ने उसकी शादी में ऊंचा लंहगा सिलकर देने वाले एक बड़े फैशन डिजाइन स्टूडियो को न केवल उसे लंहगे की कीमत के साथ 50 हजार रुपए हर्जाना देने का आदेश दिया बल्कि स्टूडियो को इस तरह धोखा खाने वाले अन्य ग्राहकों के लिए पांच लाख रुपए राज्य के कन्ज्यूमर वेलफेयर फंड में जमा करवाने की भी सजा सुनाई।