फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की की आंखों से जब निकली इतनी ज्यादा चींटियां, देखते ही दंग रह गए डॉक्टर

Tue, 13 Mar 2018 12:35 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
demo
एक बच्ची की आंख से चींटी निकलने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। डॉक्टर्स के सामने जब यह केस लाया गया तो उन्हें भी समझ में नहीं आया कि आखिर यह सब कैसे हो रहा है। यह सब देखकर उन्हें यकीन नहीं हो रहा था।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
demo
एक रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला कर्नाटक का बताया जा रहा है। इसके बारे में सुनकर शायद आपको भी यकीन न हो लेकिन यह सच है कि दक्षिणी कन्नड में रहने वाली 11 साल की अश्वनी की आंख से मरी हुई चींटियां निकल रही हैं।

इस कारण लड़की की आंखों में तेज जलन हो रही है। आंखों से लगातार पानी बह रहा है। जब तकलीफ ज्यादा बढ़ गई तो उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। लेकिन वह भी उसका इलाज नहीं कर पाए।

 
विज्ञापन

3 of 4
demo
रिपोर्ट के मुताबिक पांचवीं में पढ़ने वाली अश्वनी को यह परेशानी बीते महीने की से शुरू हुई। वो सो रही थी जब सुबह उठी तो देखा कि उसकी आंखों के आस-पास दो तीन चीटियां हैं।

उसने तब तो उसे नजरअंदाज कर दिया, लेकिन कुछ घंटों बाद उसकी आंखों से फिर से चीटियां निकलने लगी और आंख में जलन शुरू हो गई। अब तक अश्वनी की आंख से 60 मरी हुई चींटियां निकल चुकी हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
demo
इलाज के लिए अश्वनी डॉक्टर के पास गई। लेकिन ऐसा केस देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। डॉक्टर ने कहा, हो सकता है जब यह लड़की सोती है तो चीटियां इसके कान में घुस जाती हैं और फिर आंख से निकलती हैं।

अभी तक डॉक्टर्स बच्ची का इलाज नहीं कर पाए हैं और उसकी समस्या वैसे की वैसी बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें