ब्रिटेन में जेम्स कोहेन नामक एक शख्स ने 8 साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद एक दिन अचानक इतना बड़ा फैसला लिया कि पत्नी दंग रह गई। जेम्स और आइरियन ने 2009 में शादी की थी। इस कपल की दो बच्चियां हैं। बड़ी सेरेन 7 साल की और इलेक्ट्रा 6 साल की है।
विज्ञापन
2 of 5
जेम्स ने आइरियन को औरत बनने की अपनी इच्छा के बारे में सिर्फ 4 महीने पहले बताया। आइरियन के अनुसार, वे टीवी देख रहे थे, तभी जेम्स उनकी तरफ मुड़े़ और बोले- मैं ट्रांसजेंडर हूं। आइरियन कहती हैं कि उनकी बात सुनकर मुझे अचानक झटका लग गया।
विज्ञापन
3 of 5
आइरियन कहती हैं कि जेम्स हमेशा 'टिपिकल मर्द' रहे हैं। जेम्स में कभी स्त्री जैसे कोई लक्षण नहीं थे, इसके बावजूद मुझे हमेशा लगता था कि वे कुछ छिपा रहे हैं। आइरियन याद करती हैं कि जेम्स उनके वेडिंग गाउन को पहनने के लिए बड़े उत्सुक थे, लेकिन उस समय उन्होंने इसे मजाक समझा था।
4 of 5
35 वर्ष का ये इंजीनियर अब महिलाओं की तरह बाल रखता है और उन्हीं के जैसे कपड़े पहनता है। उसनें अपना नाम बदलकर 'कारा' कर लिया है। वे ऑपरेशन के जरिए अपना जेंडर चेंज करवाने के लिए हॉर्मोन थैरेपी ले रहा है।
जेम्स के कारा बन जाने के बावजूद आइरियन उनके साथ ही रहती हैं। वे एक ही बेड शेयर करते हैं। आइरियन कहती हैं कि मैं अब भी जेम्स (कारा) से बहुत प्यार करती हूं, लेकिन फ्रेंड के रूप में। अब वो खुश है और कहती है कि भले ही मैंने अपने पति को खो दिया, लेकिन मेरे लिए फायदे की बात है कि मुझे अपनी बेस्ट फ्रेंड मिल गई है।