आपने ऐसी बीमारी शायद ही देखी हो। दरअसल, यह बीमारी अरबों में से किन्हीं 600 लोगों को पाई जाती है। ब्रिटेन के टॉम बेकर और उनका नौ साल का बेटा इस बीमारी से जूझ रहे हैं। आपको जानकर शायद ताज्जुब होगा दोनों बाप-बेटे को जूते पहनने से डर लगता है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर कौनसी बीमारी है जिसमें इंसान जूते पहनने से डरने लगे।
विज्ञापन
2 of 5
Timothy Baker and his father Tom from Norton
'wales online' की रिपोर्ट के मुताबिक बेटे टिमूथी का हाल ऐसा है कि अब उसे सचमुच जूते से डर लगने लगा है। दरअसल, जूते पहनने से टिमूथी के पैरों का ऐसा हाल हो जाता है कि कोई आम इंसान तो उसके पैरों को देख तक नहीं पाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
Tom with his family
जी हां, इन दोनों के पैरों का ऐसा हाल है कि देखने वाले भी डर जाते हैं। दरअसल, टिमूथी और उसके पिता को दुनिया की सबसे रेयर बीमारी Pachyonychia Congenita है। साइंटिस्ट कहते हैं कि अरबों लोगों में अबतक महज 600 लोगों में ही यह बीमारी होने के मामले सामने आए हैं।
4 of 5
Timothy's feet look like after being treated
क्या कहते हैं साइंटिस्ट बीमारी को लेकर
साइंटिस्ट कहते हैं कि यह एक तरीके का जैनेटिक डिसॉर्डर है जो सीधा व्यक्ति के जीन्स को प्रभावित करता है। इस बीमारी में व्यक्ति के शरीर में Keratin नामक तत्व पैदा होता है, जो नाखूनों और चमड़ी में पाया जाता है। ऐसे में जब मरीज चलता है तो उसे असहनीय दर्द होता है और उसकी चमड़ी उखड़ने लगती है।
टिमूथी और उसके पिता टॉम को भी हर हफ्ते अपने पैरों की चमड़ी कटवानी पड़ती है। दोनों को इतना दर्द होता है कि वे सो भी नहीं पाते हैं। टॉम कहते हैं कि वे ज्यादा देर चल भी नहीं पाते, ऐसा करने से उनके पैरों में तेज दर्द होने लगता है।