फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट में हुई अजीबोगरीब शादी, देखने वालों की लग गई भीड़ और फिर...

Fri, 02 Feb 2018 09:52 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
demo
सुनकर शायद अजीब लग रहा हो, लेकिन यह हकीकत है। जी हां, यह मामला सामने आया है छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में। यकीनन पूरी कहानी जानकर आपको जोर का झटका लगने वाला है।
विज्ञापन

2 of 6
demo
ये कहानी है शबा नवाज नामक एक दुल्हन की। 10 महीने पहले उसने शौचालय की मांग पर शादी तोड़ी थी तो वह जबरदस्त चर्चा में आ गई थी। लेकिन नवाज के घर फिर देखिए कैसे शहनाई की गूंज सुनाई दी। आज हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है। जी हां, दरअसल हुआ ही कुछ ऐसा। शहनाज की शादी का बैंड-बाजा किसी विवाह स्थल पर बजने की बजाय शौचालय में बजा। सुनकर झटका लगा न... आगे जानिए पूरी कहानी।  
 
विज्ञापन

3 of 6
demo
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली शबा नवाज ने मार्च 2017 में अपनी शादी तोड़ी थी। उसने अपने ससुराल वालों को कहा था, 'शौचालय नहीं तो निकाह भी नहीं। अगर शादी करनी है तो पहले शौचालय बनवाएं। यह डिमांड दुल्हन ने मार्च 2017 में रायपुर गुढ़ियारी के सरफराज के सामने रखी थी।

 

4 of 6
demo
उस समय शबा की शादी तो न हो सकी, लेकिन जल्द ही ससुराल वालों ने इस शर्त को कबूल कर लिया और घर में शौचालय बनवाने के लिए नगर निगम में आवेदन किया। शौचालय का निर्माण हो गया। फिर यह सूचना शबा के परिवार तक पहुंची। बस फिर क्या था हो गई शादी की तैयारियां शुरू... 

 
विज्ञापन

5 of 6
demo
21 जनवरी 2018 को शहनाज के ब्याह की शहनाई शौचालय में बजी। यही नहीं बाकियों को भी एक सकारात्मक संदेश देने के लिए शबा-सरफराज भी वहां मौजूद रहे। एक दूसरे को वरमाला पहनाई और कहा, घर-घर शौचालय हो तो बीमारियां नहीं फैलेंगी, लड़कियों के साथ छेड़छाड़ नहीं होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
demo
जब बैंड बाजा बजने लगा और वरमाला हुआ तो नगर-निगम केंद्रीय टीम के सदस्य भी हक्का-बक्का रह गए। उन्हें तो पहले समझ नहीं आया कि आखिर हो क्या रहा है? उन्हें निगम के अफसरों ने पूरी घटना की जानकारी दी। तत्काल उन्होंने तस्वीरें लेकर दिल्ली भेजीं। दोस्त और रिश्तेदार डांस करने लगे। शौचालय में बैंड-बाजा देखकर राह चलते और आसपास के लोग जमा हो गए। सबने इस शादी का वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें