फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की सालगिरह पर दंपती पहुंचा कब्रिस्तान, करने लगा कुछ ऐसा, जिसने भी देखा वो हैरान

Tue, 10 Jul 2018 03:34 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
graveyard
एक दंपती ने अपनी सालगिरह सेलीब्रेट करने के लिए ऐसा अनोखा तरीका अपनाया जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक पड़ेंगे। दरअसल, इस कपल ने सालगिरह का जश्न किसी लॉन या बैंक्वट हॉल में जाकर नहीं बल्कि कब्रिस्तान में जाकर मनाया है।   
विज्ञापन

2 of 5
couple
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो यह मामला कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में सामने आया है। यहां एक दंपती ने शादी की सालगिरह मनाने का नायाब तरीका अपनाया। इसके लिए दंपती ने तय किया कि वे अपनी शादी की 18वीं सालगिरह गांव के कब्रिस्तान में मनाएंगे। दंपती के ऐसा किए जाने पर यह खबर वायरल हो गई। अब पूरे देश में इस अनोखे जश्न को लेकर बातें की जा रही है।    
 
विज्ञापन

3 of 5
couple
कलबुर्गी के नंदीकुर गांव के निवासी अनीता और पवन कुमार की सालगिरह के अनोखे जश्न में उनके सगे-संबंधियों समेत दोस्त भी मौजूद रहे। अनीता और पवन कुमार ने एक कब्र के आगे बैठकर एक-दूसरे को माला पहनाई। वहीं उनके दोस्तों और रिश्तेदारों ने जश्न मनाकर बधाई दी। उन्होंने शादी की सालगिरह मनाते हुए पौधे भी लगाए।

 

4 of 5
couple
बताना चाहेंगे कि अनीता जिला पंचायत की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं उनके पति पवन कुमार वालाकेरी एक सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं। वे लोगों में अंधविश्वास के खिलाफ जागरुकता फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि कब्रिस्तान साफ-सुथरा रहे, क्योंकि यह काफी गंदा हो गया है और नजरअंदाज रहने की वजह से घास-फूस भी काफी उग आई हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
couple
उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी शादी की सालगिरह इसी जगह पर मनाने का फैसला किया ताकि हम इसे साफ रख सकें और पौधे उगा सकें। अनीता ने बताया, 'हमारे मेहमान पहले यहां आने से झिझक रहे थे लेकिन हमने उन्हें मना लिया। पहले दिन हमने कब्रिस्तान में सालगिरह मनाई और दूसरे दिन हमने आस-पास के गांवों की महिलाओं को सिलाई की ट्रेनिंग दी। इसके अलावा हमने एक प्राइवेट अस्पताल में रक्तदान भी किया। हमारे साथ 30 लोगों ने भी रक्तदान किया।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें