फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवाले ने आवेदन कर अपनी ही पत्नी को पीटने की मांगी अनुमति, वजह है चौंकाने वाली

Thu, 21 Jun 2018 09:57 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
application
छत्तीसगढ़ में एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक पुलिसवाले ने अपनी ही पत्नी को पीटने की अनुमति मांगी है। जी हां, इसके लिए उसने बाकायदा एक पत्र लिखते हुए पुलिस अधिक्षक से इसकी अनुमति मांगी है। भले ही आपको यह मजाक लगे लेकिन यह हकीकत है। सिर्फ इतना ही नहीं इसके पीछे छुपी वजह जान लेगें तो... 
 
विज्ञापन

2 of 4
application
आप और अधिक ताज्जुब मानेंगे। बताना चाहेंगे कि इन दिनों छत्तीसगढ़ में अपनी मांगों को लेकर पुलिसकर्मी आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच यह रोचक खबर सामने आई है। जी हां, यहां पुलिस विभाग के आंदोलन के दौरान रायगढ़ जिले में एक पुलिस आरक्षक पति ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी पत्नी की पिटने की अनुमति मांगी है। 
विज्ञापन

3 of 4
write
पुलिस आरक्षक संजय सिंह ने अपने आवेदन में लिखा है कि अपनी मांगों को लेकर पुलिस कर्मी सपरिवार विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। इस आंदोलन में मेरी पत्नी भी शामिल होना चाहती है, जबकि मैं नहीं चाहता कि वह धरना प्रदर्शन में शामिल हो, इसलिए मेरी पत्नी को रोकने के लिए मुझे उसे पीटने के अनुमति दें।

 
विज्ञापन

4 of 4
application
साथ ही पति ने अपने आवेदन में लिखा है कि मेरी पत्नी का मायका राजनीतिक घराने से संबंधित होने के कारण मुझ पर आपराधिक मामला दर्ज करा सकते हैं। पुलिस आरक्षक का यह पत्र जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं अब यह पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें