फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पहली बार खुले 3000 साल पुराने ताबूत, देखने वालों की निकल पड़ी चीख

Mon, 03 Dec 2018 06:21 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : social media
इजिप्ट में पहली बार करीब 3000 साल पुराने ताबूत को खोला गया है। उत्तरी इजिप्ट के लग्जर में ताबूत में एक पुजारी और उनकी पत्नी के संरक्षित शव मिले हैं। करीब तीन हफ्ते पहले मिस्त्र के एलेक्जेंड्रिया शहर में पुरातत्व विभाग की टीम पहुंची। जैसे ही अफसर और कर्मी वहां पहुंचे, पूरा मोहल्ला वहां जुट गया।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : social media
खुदाई का काम शुरू हुआ। देखते ही देखते करीब 16 फीट तक खुदाई के बाद एक पत्थर का ताबूत मिला। 27,000 किलो भारी इस पत्थर के ताबूत को खोलने की कोशिश शुरू हुई।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : social media
खुदाई के दौरान कई लोगों ने अधिकारियों को टोका और चेतावनी दी कि अगर उन्होंने इसे खोला, तो कयामत आ जाएगी। लोगों का कहना था कि यह संदूक श्रापित है। जैसे ही तीन हजार साल पुराना यह ताबूत खुला, लोगों की चीखें निकल गईं। 

4 of 7
- फोटो : social media
एक गुंबद की खुदाई में ये ऐतिहासिक ताबूत मिले थे, इसी महीने फ्रांसीसी के नेतृत्व वाली टीम ने ताबूत की खोज की थी। पहले ताबूत को खोलने के बाद इजिप्ट के संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने इसका परीक्षण किया है। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : social media
कुछ ही दिन पहले इजिप्ट के काहिरा में करीब 6 हजार साल पुराने कब्रों में बिल्लियों के आधा दर्जन ममीज (परिरक्षित शव) मिले थे। आने वाले दिनों में विशेषज्ञ इस क्षेत्र में अपना खोज अभियान आगे बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : social media
आपको बता दें कि मिस्र के लक्सर में 3,500 साल पुराना मकबरा मिला, जिसके भीतर आठ ममियां थीं। राजधानी काहिरा में भी प्राचीन राजा से जुड़ी चीजें मिलीं हैं। साथ ही मिस्र के दक्षिणी शहर लक्सर में दो प्राचीन मकबरे मिले हैं, एक ममी भी मिली है। खोल वैज्ञानिक इन मकबरों को एक बड़ी कामयाबी बता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वहीं ताबूत सेना के सुपुर्द कर दिया गया है। अब इस खोज की वजह से सनसनी मची है क्योंकि एक शख्स ने मांग की है कि वह ताबूत में मिला खून पीना चाहता है। यही नहीं उसने ऑनलाइन एक पीटिशन भी दायर की है, जिसे करीब 31,022 अपना समर्थन दे चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें