फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सबसे निराली घड़ी, समय बताने का ऐसा तरीका, देखकर दिमाग हो जाए सन्न

Fri, 25 May 2018 11:15 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
reverse clock
आपमें से ज्यादातर घड़ी पहनते हैं। दुनियाभर में घड़ी की सुइयां बाईं से दाईं ओर चलकर समय बताती हैं, लेकिन आज हम आपको दिखाएंगे दुनिया की सबसे निराली घड़ी। जी हां, इसका समय बताने का तरीका सबसे अलग है। इसके बारे में जानकर आपको भी ताज्जुब होगा। 
 
विज्ञापन

2 of 4
reverse clock
जी हां, छत्तीसगढ़ राज्य में कोरबा के पास आदिवासी शक्ति पीठ से जुड़े एक स्थान पर गोंड आदिवासी परिवारों की घड़ी उल्टी यानी दाईं से बाईं ओर चलती है। जबसे यहां घड़ी इस्तेमाल में आई है, तभी से यहां के लोग एंटी-क्लॉकवाइज दिशा में चलने वाली घड़ियों का प्रयोग कर कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
adivasi village
गोंड़ समुदाय के आदिवासी परिवारों का कहना है कि उनकी घड़ी ही स्वाभाविक है, जो प्रकृति के नियम अनुसार चलती है। उन्होंने अपने समय को गोंडवाना टाइम का नाम दिया है।  इस विपरीत दिशा में चलने वाली घड़ी के पीछे यहां के लोगों का तर्क है कि पृथ्वी भी दाईं से बाईं ओर घूमती है।
विज्ञापन

4 of 4
reverse clock
सूर्य, चंद्रमा और तारे भी इसी दिशा में अंतरिक्ष में यात्रा करते हैं।यहां तक कि नदी-तालाब में पड़ने वाले भंवर व पेड़ के तने से लिपटी बेल सभी की दिशा यही है। इस क्षेत्र के करीब दस हजार परिवार इस घड़ी का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें