यह सिगरेट के शौकीन न पढ़े। अगर गलती से भी उनकी नजर इस खबर पर पड़ गई तो समझो उन्हें सिगरेट से नफरत हो जाएगी। जी हां कारण ही कुछ ऐसा है कि जो सुनेगा उसका यही हाल होगा। फिर वह चाहे सिगरेट पीने का आदी हो या न हो।
विज्ञापन
2 of 6
demo
यह बात सब जानते हैं कि धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है। इससे कैंसर जैसी घातक बीमारी होने का खतरा है। लेकिन यह बात जानते हुए भी कई लोग सिगरेट पीते हैं। मगर आज हम आपको वो कारण बताएंगे जिससे आपको सिगरेट से नफरत हो जाएगी।
विज्ञापन
3 of 6
demo
दरअसल, सिगरेट से लोग बहरेपन का शिकार हो सकते हैं। 50,000 से अधिक लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया है कि धूम्रपान करने से धीरे-धीरे सुनने की क्षमता कम होती जाती है।
4 of 6
demo
जापान के नेशनल सेंटर ऑफ ग्लोबल हेल्थ एंड मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने सालाना स्वास्थ्य जांच से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण किया, इसमें 50,000 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया। इसमें उनकी जीवन शैली से जुड़े कुछ सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
5 of 6
demo
शोधकर्ताओं ने पाया कि कभी-कभार धूम्रपान करने वालों के मुकाबले मौजूदा धूम्रपान करने वाले लोगों में बहरेपन का जोखिम 1.2 से 1.6 तक बढ़ गया है। उन्होंने अध्ययन के दौरान यह भी पाया कि धूम्रपान छोड़ने वाले लोगों में पांच साल के भीतर बहरेपन का जोखिम कम था।
शोधकर्ताओं का कहना है कि धूम्रपान से हमारे सुनने की क्षमता पर अधिक प्रभाव पड़ता है। इसमें तंबाकू भी एक अहम भूमिका निभाता है। इससे सुनने की क्षमता प्रभावित होती है। यह अध्ययन ‘द जर्नल निकोटिन एंड टोबैको रिसर्च’ नामक एक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।