फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में मुस्लिम महिलाओं के कपड़े को लेकर बनाए अजीबोगरीब नियम, लंबे दिखें तो काट दो

Sun, 15 Jul 2018 05:20 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
muslim women
चीन एक ऐसा देश है जो अपनी ताकत का नजारा सबको देता रहता है। दूसरे देश ही नहीं बल्कि उसके खुद के लोग भी उसकी ताकत और सोच विचार से परेशान रहते हैं। फिलहाल चीन शिनजियांग प्रांत में मुसलमानों पर प्रतिबंध लगातार सख्त करते जा रहा है। कुछ दिनों पहले चीन ने स्कूली बच्चों के किसी भी तरह के धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी थी और अब उसने मुस्लिम महिलाओं के लंबे कपड़ों को लेकर नया नियम बना दिया है। ये नियम काफी अजीबोगरीब है।
विज्ञापन

2 of 4
आपको बता दें कि चीन के शिक्षा विभाग ने जनवरी 2018 में एक नोटिस जारी किया था जिसमें सर्दियों की छुट्टी के दौरान बच्चों के धार्मिक स्थलों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने को कहा गया था। अब पूर्व तुर्किस्तान में चीन की पुलिस द्वारा उइगुर मुस्लिम महिलाओं के लंबे कपड़े काटे जा रहे हैं। पूर्व तुर्किस्तान में जिसे शिनजियांग के नाम से भी जाना जाता है, वहां चीन की पुलिस रास्ते में चलती उइगुर मुस्लिम महिलाओं के कपड़े कैंची से काट रही है। 
विज्ञापन

3 of 4
MUSLIM - फोटो : self
डॉक्यूमेंटिंग अप्रेशन अगेंस्ट मुस्लिम (डीओएएम) संगठन के मुताबिक चीन प्रशासन ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि उन्हें लगता है कि उइगुर मुस्लिम महिलाओं के कपड़े काफी ज्यादा लंबे हैं। महिलाओं के कपड़े काटे जाने की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दिख रहा है कि जिन महिलाओं के कपडे़ कमर के नीचे थोड़े लंबे हैं, उन्हें काट दिया जा रहा है। आपको बता दें कि पूर्व तुर्किस्तान मध्य एशिया का एक ऐतिहासिक इलाका है। यह इलाका मुस्लिम बहुल इलाका है जिसे शिनजियांग के नाम से भी जाना जाता है।
 

 
विज्ञापन

4 of 4
muslim women - फोटो : अमर उजाला
शिनजियांग प्रांत पर नियंत्रण बढ़ाने के लिए चीन ने उच्च तकनीक वाले ड्रोन भी तैनात किए हैं, जो कि पक्षियों की तरह इस क्षेत्र की निगरानी करते रहते हैं। इसके अलावा खबर है कि चीन ने इस प्रांत में मुसलमानों के लिए रिएजुकेशनल कैंप लगाए हैं, जिनमें मुस्लिमों से उनकी निजी जिंदगी और राजनीतिक विचारों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें