फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीभ से पेंटिंग्स बनाता है ये लड़का, देखने वालों की खुली रह जाती हैं आंखें

Mon, 01 May 2017 09:53 AM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
1 of 5
चीन का ये युवक अपनी कलाकारी से लोगों के बीच एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जीभ से पेंटिंग करने की कला उसे अपने परिवार से मिली है। उसके परिवार में उसके दादाजी भी जीभ से ही पेंटिंग करते थे। सबसे बड़ी बात ये है कि वो पहले अपनी जीभ को इंक में डिप करता है फिर पेंटिंग बनाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
अपनी किसी भी पेंटिंग को वो लगभग 30 मिनट में बनाकर पूरी कर लेता है। जीभ से पेंटिंग बनाने की कला उसके परिवार में सदियों से चली आ रही है। उस युवक ने एक इंटरव्यू में बताया कि जीभ से पेंटिंग करने की कला चीन में खत्म हो गई है लेकिन उसने अभी भी जारी रखा है। 
विज्ञापन

3 of 5
27 साल का ये युवक अपनी पीढ़ी का चौथा ऐसा कलाकार है जिसने जीभ से पेंटिंग करने की कला अपनाई है। हालांकि कुछ लोग उसे ऐसा काम करने के लिए मना करते हैं क्योंकि इंक शरीर के लिए हानिकारक  होता है, लेकिन फिर भी उसने अपनी कला को नहीं छोड़ा।

4 of 5
कुछ सालों पहले उसे जीभ पेंटिंग के लिए करोड़ो के अॉफर मिले थे, लेकिन उसने मना कर दिया। उसने कहा कि 'मैं लोगों को जीभ से पेंटिंग करने सीखा सकता हूं लेकिन अपनी पेंटिंग बनाने की कला को बेच नहीं सकता'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यही नहीं ये युवक अपनी इस कला को चीन की परंपरा के रूप में बचाकर रखना चाहता है। उसका कहना है कि उसकी ये कला पारंपरिक है जो पीढ़ीयों तक चलेगी। हालांकि उसके इस काम को कुछ लोगों ने 'घिनौना काम' बताया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें