चीन का रहने वाला एक आदमी जिसका नाम हुआंग चुनकाई है, एक खतरनाक बीमारी से जूझ रहा है। उसके चेहरे का आकार इतना विशालकाय हो गया है कि लोग उसे 'हाथी मानव' कहते हैं। बच्चे उसे देखकर डर जाते हैं।
विज्ञापन
ये आदमी है दुनिया का 'हाथी मानव', आखिर क्या है इसका राज ?
2 of 5
चीन के 39 वर्षीय हुआंग चुनकाई, Neurofibromatosis (न्यूरोफाइब्रोमेटेसिस) बीमारी से पीड़ित हैं। उसके चेहरे पर 15 किलो का ट्यूमर है। साल 2007 में हुआंग ने सर्जरी भी कराई थी लेकिन उसके बाद ये ट्यूमर और ज्यादा बढ़ गया।
विज्ञापन
ये आदमी है दुनिया का 'हाथी मानव', आखिर क्या है इसका राज ?
3 of 5
हुआंग, मध्य चीन के यूलान गांव का रहने वाला है। गांव वालों की मदद से उसने 2007 में अपनी पहली सर्जरी कराई थी। पिछले तीन सालों के दौरान भी गांव के लोगों ने हुआंग की मदद के लिए चंदा इकट्ठा किया और इलाज के लिए भेजा था लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ।
ये आदमी है दुनिया का 'हाथी मानव', आखिर क्या है इसका राज ?
4 of 5
हुआंग का इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक उसके चेहरे पर मौजूद ट्यूमर सबसे बड़ा ट्यूमर है। डॉक्टरों का मानना है कि हुआंग पब्लिक में न जाए क्योंकि इससे लोगों में खतरे की संभावना रहती है।
ये आदमी है दुनिया का 'हाथी मानव', आखिर क्या है इसका राज ?
5 of 5
इस बीमारी की वजह से आज भी लोग उसे 'हाथी मानव' कह कर चिढ़ाते हैं। इससे बचने के लिए वो अधिकतर समय अपने भाई और परिवार के साथ बिताता है। उसकी सर्जरी होने के बावजूद कुछ समय तक रुकने के बाद अब ये ट्यूमर दोबारा लौटने लगा है।