किसी की मौत पर डांस के बारे में सुनकर हर कोई हैरान हो जाएगा, लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश है जहां ऐसा होता है। चीन के कुछ ग्रामीण इलाकों में किसी की मौत पर लड़कियों का अश्लील डांस करवाते हैं। सालों से चली आ रही यह परंपरा समय के साथ आधुनिक रूप ले चुकी है। यहां महिलाएं अपने पति की ही मौत के बाद स्ट्रिप डांसर्स को बुलाती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
pole dance
अब चीनी सरकार ने इस परंपरा को गैरकानूनी करार देते हुए इस पर रोक लगाने की बात कही है, जिसके बाद से इन डांसर्स के लिए मुश्किल आ खड़ी हुई है। सरकार ने स्ट्रिपर्स को मिलने वाले भुगतान पर रोक लगाने की बात कही है। इस से पहले भी सरकार ने साल 2006 और 2015 में इस प्रथा के खिलाफ कार्रवाई की थी, लेकिन इसके बावजूद चीन के ग्रामीण इलाकों में यह सब चलता रहा। अब एक बार फिर से सरकार ने इस परंपरा पर कार्रवाई करते हुए इस बैन करने की बात कही है।
आपको बता दें कि चीन के ग्रामीण इलाकों में ये परंपरा सालों से चलती आ रही है। किसी की मौत पर लड़कियों का अश्लील डांस करवाया जाता है। ये डांसर्स मृत शरीर के ताबूत के आस पास नाचती हैं। डांसर्स को बुलाने के पीछे लोगों का मानना है कि उनके डांस करने से अंतिम यात्रा के दौरान जमकर लोग जुटते हैं और जितने ज्यादा लोग होंगे, मरने वाले की आत्मा को उतना ही सुकून मिलता है।