फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुइंगम को लेकर वायरल हो रही खबर का असली सच आया सामने, खुश हो जाएंगे शौकीन

Wed, 04 Jul 2018 11:56 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
चुइंगम चबाना कई लोगों की आदत होती है। कुछ लोग तो इससे गंदी आदत भी कहते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इसके कई सारे फायदे हैं। चुइंगम चबाना कई लोगों की आदत होती है। कुछ लोग तो इससे गंदी आदत भी कहते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इसके कई सारे फायदे हैं। वैसे इस बात को ध्यान में रखते हुए कहीं आप इसका सेवन ज्यादा न करने लगें। हद से अधिक चुइंगम चबाना भी सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसके चलते आपको माइग्रेन की समस्या भी हो सकती है। आपको बता दें कि मुंह से दुर्गंध न आए इसलिए कई लोग चुइंगम चबाते हैं। कुछ ऐसे भी होते हैं, जो अपने मुंह का स्वाद बदलने के लिए इसे चबाते हैं। मगर चुइंगम के अनेक फायदे हैं, जो बहुत कम ही लोगों को पता हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
chewing gum
लुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के शोध के अनुसार दोपहर का खाना खाने के बाद जो लोग चुइंगम चबाते हैं, उन्हें पूरे दिन भूख कम लगती है। इसके अलावा वह लोग अधिक कैलोरी वाले खाने-पीने के सामान को खाने से बचते हैं। ऑस्ट्रेलिया में ब्रिटिश साइंसेज इंस्टिट्यूट के प्रोफेसर एंड्रयू शोले का कहना है कि चुइंगम चबाने से शॉर्ट टर्म मेमोरी की समस्या में 35 प्रतिशत से अधिक का सुधार होता है। क्या आपको पता है कि चुइंगम चबाने के दौरान दिमाग में खून का प्रवाह भी अच्छे से होता है।
विज्ञापन

3 of 4
chewing gum
मनोवैज्ञानिकों के अनुसार चुइंगम चबाने से तनाव कम होता है। लोग इसे चबाने के समय घबराहट महसूस नहीं करते। दरअसल चुइंगम चबाने के दौरान मुंह में थूक अधिक आता है। यह डायजेस्टिव एसिड को पेट से मुंह में आने से रोकता है। यही कारण है कि खाना आसानी से पच जाता है और पाचन क्रिया भी बेहतर होती है। वहीं शुगर फ्री चुइंगम दांतों को कैविटी से बचाता है। मीठा होने के कारण मुंह में बैक्टेरिया पनपते हैं और वही दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं। शुगर फ्री वाले गम चबाने से 75 फीसदी मुंह के कीटाणु खत्म हो जाते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
chewing gum
लोग ओरल हेल्थ को लेकर भी बहुत परेशान रहते हैं। चुइंगम चबाने से दांतों की सड़न व मुंह से बुरी दुर्गंध समाप्त हो जाती है। ऊपर से दांत भी साफ रहते हैं। जिन लोगों को डबल चिन होती है यानि गले के पास मोटापा दिखने लगता है, उनके लिए चुइंगम चबाना एक्सरसाइज जैसा है। आपको बता दें कि चुइंगम बच्चों में कान के इन्फेक्शन को रोकने, सिगरेट छुड़वाने और सर्जरी के बाद जल्दी ठीक होने में भी मदद करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें