हम आपको मिला रहे हैं 19 साल के एक ऐसे लड़के से, जिस पर 11 हजार वोल्ट का बिजली के झटका का भी कोई असर नहीं होता। इसके बारे में जानकार हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
वंडर ब्वॉय दीपक जांगड़ा
ये लड़का है हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला दीपक जांगड़ा। 2700 वोल्ट का झटका किसी भी आम इंसान को मौत की नींद सुला सकता है, लेकिन दीपक पर 11 हजार वोल्ट का झटका भी बेअसर है, और इतनी बिजली 500 घरों को रोशन कर सकती है।
विज्ञापन
3 of 6
वंडर ब्वॉय दीपक जांगड़ा
दीपक के बदन पर कई एक्सपेरिमेंट हो चुके हैं। दीपक की मानें तो वो यह देखना चाहते हैं कि कितनी वोल्ट के करंट के बाद उन्हें वाकई करंट लगेगा। दीपक कहता है कि तीन साल पहले वह हीटर ठीक कर रहा था और नंगे हाथों से उसने वह ठीक कर दिया, करंट नहीं लगा।
4 of 6
वंडर ब्वॉय दीपक जांगड़ा
दीपक के मुताबिक, एक दिन उसने खुले तार को गलती से छू लिया था, लेकिन उस पर इसका असर ही नहीं हुआ। तब उसे पता चला कि बिजली के झटके का उसके शरीर पर कोई असर नहीं। अब वह 11 हजार वोल्ट बिजली का झटका भी वह आसानी से सहन कर जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
वंडर ब्वॉय दीपक जांगड़ा
दीपक अपने इस अनोखे हुनर के बारे में कहते हैं कि ‘यह हुनर भगवान का दिया गया एक तोहफा है, मैं खुद को बहुत भाग्यशाली समझता हूं क्योंकि मैं वह कर सकता हूं जो कि कोई नहीं कर सकता है। मैं अपनी इस पावर को खोना नहीं चाहता हूं।
हालांकि दीपक के बदन में ऐसा क्या है, ये अभी तक एक रहस्य बना हुआ है। दीपक को लोगों ने डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी। डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने कुछ ब्लड टेस्ट किए, लेकिन उससे कोई रिजल्ट नहीं निकला। दीपक की सारी रिपोर्ट नॉर्मल रहीं।