फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी लव स्टोरीः शादी करना चाहते थे, पर आईसीयू में पहुंच गए...फिर वही हुआ जो होना था

Mon, 30 Jul 2018 03:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
फेसबुकिया प्यार के फेर में महिला ने छोड़ी गृहस्थी (फाइल फोटो)
ऐसी अनोखी लव स्टोरी कहीं पढ़ी नहीं होगा, दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन आईसीयू में पहुंच गए। उसके बाद वही हुआ जो होना था, देखकर सब हैरान ही रह गए।
विज्ञापन

2 of 6
अनोखी शादी
मामला हरियाणा के हिसार का है। अस्पताल में प्रेमी जोड़े की शादी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की एक दूसरे को बेहद प्यार करते है और एक दूसरे से शादी करना चाहते है। लेकिन दोनों का परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं था।  इसी आशंका के चलते दोनों ने 26 जुलाई को देवी भवन के पास एक निजी होटल में जहर खा लिया।
विज्ञापन

3 of 6
अनोखी शादी
बेटे ने जहर खा लिया, खबर सुनकर दलीप सिंह हिसार पहुंचे और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जब घटना के बारे में कुसुम के घरवालों को खबर मिली तो वह भी अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद दोनों परिवारों ने उनसे जहर खाने की वजह पूछी तो उन्होंने अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया और शादी करने की इच्छा का पता चला।

 

4 of 6
अनोखी शादी
युवक गांव पीरांवाली के पूर्व सरपंच दलीप सिंह का बेटा गुरुमुख है। युवती की पहचान विद्युत नगर निवासी विक्रम सिंह की बेटी कुसुम के रूप में हुई। दोनों की बात सुनने के बाद परिजन आपस में बैठे और विचार विमर्श करके दोनों की शादी कराने का फैसला लिया। अस्पताल में ही मंडप सजाया गया और दोनों का विवाह करा दिया गया।
विज्ञापन

5 of 6
COUPLE
फिर दोनों को परिजनों के अलावा अस्पताल प्रशासन ने भी आशीर्वाद दिया। शादी के बाद लड़के के पिता दलीप सिंह ने बताया कि उनको इस शादी से कोई एतराज नहीं है। अगर बेटा उनको इस बारे में पहले बता देता तो ऐसा करने की नौबत ही नहीं आती। अभी दोनों की हालत ठीक नहीं है, इसलिए ज्यादा खुशी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
couple
लड़के के पिता ने कहा तिक तबीयत में सुधार होने के बाद दोनों की फिर से धूमधाम से शादी कराई जाएगी। लड़की के पिता विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों को यह कदम नहीं उठाना चाहिए था। जहां उनके बच्चे खुश हैं, उसी में उनकी खुशी है। अगर यह पहले बता देते तो आज यह शादी अस्पताल के बजाय उनके घर पर हो रही होती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें