शीशे को हल्की सी ठोकर लगती नहीं कि छन से टूट जाता है। लेकिन पिछले दिनों जब मलेशिया की खबर सामने आई जिसमें लाख कोशिशों के बावजूद चोर गहने की दुकान में लगा शीशा तोड़ न पाए, तो इस पारदर्शी चीज की मजबूती का अंदाजा लगा।
विज्ञापन
2 of 5
Robbery
- फोटो : Storyful News/YouTube
लेकिन शायद दूर दराज रहने वाले ऑस्ट्रेलियाई चोरों ने वह खबर मिस कर दी, या फिर उससे कोई सबक नहीं ली, या फिर ओवर कॉन्फिडेंट हो गए। वजह जो भी रही, लेकिन एक बेवकूफी ने रातों-रात उन्हें दुनियाभर में मशहूर कर दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
Robbery
- फोटो : Storyful News/YouTube
मेलबर्न में एक गहने की दुकान में चोरी करने घुसी तीन लोगों की टोली ने एंट्रेंस पर लगे शीशे की दीवार को तोड़ने में सारी जान लगा दी। सिर्फ दो मिनटों में उन्होंने करीब 30 बार हथौड़ा मारा, लेकिन दीवार है कि उस पर एक दरार तक न आई।
4 of 5
Robbery
- फोटो : Storyful News/YouTube
उनका यह कारनामा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हालांकि उनके चेहरे पर नकाब था, लेकिन पुलिस सुराग जुटाना शुरू कर चुकी है। बेचारे! गहना तो मिला नहीं, उल्टे पुलिस इनके पीछे पड़ गई है।