फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच रास्ते में ड्राइवर ने खड़ी कर दी मालगाड़ी, कहा- ड्यूटी आवर खत्म मैं तो चला घर....

Sat, 21 Apr 2018 08:44 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
train
जहां एक तरफ भारतीय रेलवे की रफ्तार बदलने के लिए रोज नए-नए प्लान तैयार किए जा रहे हैं, वहीं एक हकीकत यह भी है कि ट्रेनों के घंटों देरी से चलने से यात्री ही नहीं ट्रेन ड्राइवर भी परेशान होने लगे हैं। उन्हें कई-कई घंटे एक्स्ट्रा ड्यूटी करनी पड़ रही है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
train
कॉशन और लाइन मेंटीनेंस के चलते ऐसा हो रहा है। बृहस्पतिवार को बरेली में एक ऐसा ही मामला सामने आया। यहां ड्यूटी टाइम पूरा होने पर मालगाड़ी का ड्राइवर रसुइया स्टेशन पर ट्रेन छोड़कर घर चला गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
indian railway
मुरादाबाद के मंडलीय अधिकारियों ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ को ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया, लेकिन बाद में कर्मचारी संगठनों के विरोध पर आदेश वापस भी ले लिया गया। बरेली के ड्राइवर राजेश कुमार श्रीवास्तव को इफ्को से खाद की रेक लेकर रोजा जाना था।

 

4 of 5
indian railway
बृहस्पतिवार सुबह तीन बजे वह ड्यूटी पर आए और बरेली कैंट स्टेशन से खाली रेक लेकर बिशारतगंज स्टेशन पहुंचे। कॉशन के चलते उन्हें 15 किमी दूर बिशारतगंज पहुंचने में दो घंटे लग गए। इसके बाद आठ घंटे इफ्को फैक्ट्री में खाद लोड होने में लगे। बरेली कैंट आते-आते उनकी 10 घंटे की ड्यूटी पूरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
indian railway
लिहाजा उन्होंने लूप लाइन पर मालगाड़ी खड़ी कर दी और स्टेशन मास्टर को ड्यूटी पूरी होने का हवाला देकर वापस जाने को कहा। स्टेशन मास्टर ने मुरादाबाद में सीनियर डीसीएम से बात कराई तो उन्होंने मालगाड़ी रोजा तक ले जाने का आदेश दे दिया। बताया जाता है कि कैंट से छह किलोमीटर दूर रसुइया स्टेशन पहुंचते-पहुंचते राजेश कुमार के ड्यूटी आवर 12 घंटे हो गए। इस पर उन्होंने ट्रेन वहीं खड़ी कर दी और स्टेशन मास्टर को सूचना देकर घर चले गए। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें