फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कैफे में 18 साल से कम उम्र के लोगों की एंट्री है मना, चलता है जमीन से 400 मीटर नीचे

Thu, 06 Dec 2018 05:51 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
शायद ही आप कभी ऐसे कैफ में गए हों जो जमीन से 400 मीटर की गहराई में बनाया गया हो। इस कैफे की खासियत यहर है कि खतरे को देखते हुए 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ही इसमें जाने की अनुमति है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
यहां जाने वालों के लिए विशेष रूप से बनाया गया हेलमेट पहनना जरूरी होता है। कैफे में जाने केै लिए लिफ्ट भी लगाई गई है। महिला मिलिका इवकोविच ने कैफे के बारे में बताया कि मैं पहली बार ऐसे कैफे में जा रही थी। अंदर जाने से पहले मैं काफी डरी हुई थी और मुझे चिंता लग रही थी कि पता नहीं मैं वापस आ पाऊंगी या नहीं, लेकिन सबकुछ ठीक रहा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
इस कैफे के गाइड और कर्मचारी सासा सरबुलोविच का कहना है कि यहां आने वालों के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं। जैसे 18 साल से कम उम्र के लोगों को यहां आना वर्जित है। साथ ही यहां आने वालों का शारीरिक रूप से सक्षम होना भी जरूरी है।

4 of 5
एक अकेले व्यक्ति को भी यहां आने की इजाजत नहीं दी जाती है। यहां आप समूह में ही आ सकते हैं। आपको बता दें कि नार्वे के लिंडेसनेस इलाके में उत्तर सागर के तट पर दुनिया का सबसे बड़ा अंडरवाटर रेस्त्रां बनाया जा रहा है। 110 फीट लंबा यह रेस्त्रां समुद्र से निकल रहे बड़े दूरबीन की तरह दिखाई देता है। इसमें 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। रेस्त्रां के 2019 तक शुरू होने का अनुमान है। रेस्त्रां को अंडर नाम दिया गया है। इसे नॉर्वे की कंपनी स्नोहेता बना रही है। वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं... 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो देखने के लिए प्ले बटन पर क्लिक करें...

5 of 5


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें