फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले 2 सालों से कीड़े-मकोड़े खा कर जिंदा है ये लड़की...

Mon, 22 May 2017 03:31 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
1 of 5
आपने टीवी पर "Man Vs Wild" जरूर देखा होगा। मांसाहारी लोगों के लिए वो रोमांचक है और शाकाहारियों के लिए इन सब चीजों को खाते देखना किसी टॉर्चर से कम नहीं। उस शो का कॉन्सेप्ट है, कि बुरी से बुरी स्थिति में जीवित रहने के लिए वो मजबूरी में कीड़े-मकौड़े खाता है, लेकिन बल्गेरिया की रहने वाली "क्रिमीना" को कीड़े खाना इतना पसंद है कि 2 साल से वो कीड़े खा रही है। 

 अगर ये लड़की दिल्ली में आ जाए तो डेंगू और चिकनगुनिया जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाए... 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : mirror
क्रिमिना करीब दो साल से कीड़ों के व्यजनों को पूरी दुनिया में खोज रही हैं। वो कीड़ों को प्रोटीन का सबसे बेहतर स्रोत मानती हैं। उन्होंने बताया कि, 'मैं प्रोटीन के सर्वश्रेष्ठ स्रोत को खोज रही थी। वो स्रोत जिसमें हारमोन, एंटीबायोटिक, पेस्टीसाइड जैसा कुछ न हो और उसमें जरूरी अमीनो एसिड भी मिल जाए।  
विज्ञापन

3 of 5
उसने कहा कि 'मुझे टिड्डे काफी पसंद हैं, जब उनके पंख और पैर तोड़ कर अलग कर दिया जाते हैं तो उसका स्वाद और मजेदार हो जाता है। मुझे हर तरह के कीड़े पसंद हैं। खाने में पड़े कीड़े, भैंस के कीड़े या रेशम के कीड़े सब पसंद हैं'। 
 

4 of 5
- फोटो : mirror
इन व्यंजनों के लिए वो न सिर्फ यूरोप या थाईलैंड से कीड़े खरीदती हैं। पहले वो अपने पास इन कीड़ों को पालती थीं, लेकिन जब उन्हें यात्रा करनी होती है, तो उनकी देखभाल कोई नहीं कर पाता। इसलिए उन्होंने ये सब बंद कर दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : mirror
यूनाईटेड के हिसाब से कीड़े प्रोटीन, न्यूट्रीशन और पोषण के लिए काफ़ी अच्छे हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान भी नहीं होता। क्रिमिना ने बताया कि एक​ किलो गो मांस के मुकाबले,एक किलो झींगुर के लिए आपको 2000 गुना कम पानी, 12 गुना कम खाना और 13 गुना कम जमीन चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें