फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कंपनी ने बीयर का नाम रख दिया 'गणेश', लोगों ने किया ऐसा विरोध

Sun, 28 Oct 2018 07:00 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बीयर
विदेश में क्या कुछ नहीं होता। कई ऐसी चीजें हैं जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते पर वह हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ वाकया इंग्लैंड के वेस्ट योकशायर में हुआ। एक ब्रिटिश शराब कंपनी ने उस समय लोगों के बीच खलबली मचा दी जब उसने अपनी बनाई हुई एक बीयर का नाम गणेश रख दिया। जैसे ही लोगों ने बीयर का ये नाम सुना उन्होंने तुरंत ही इस पर आपत्ति जताई। यह मामला इंग्लैंड में बीयर बनाने वाली एक कंपनी का है।

 
विज्ञापन

2 of 5
Beer Sample
लोगों द्वारा जताई गई आपत्ति के बाद आखिरकार कंपनी ने कुछ महीने पहले बनाई गई इस बीयर का नाम वापस लेने का फैसला किया है। इस कंपनी का नाम विशबोन ब्रूअरी लिमिटेड है जो कि वेस्ट योकशायर में स्थित है। बता दें कि यह मामला तब शुरू हुआ जब पिछले महीने मैनचेस्टर में एक बीयर उत्सव का आयोजन किया गया था। 

 
विज्ञापन

3 of 5
फरीदाबाद - फोटो : self
इस उत्सव में कंपनी ने भारतीयों को आकर्षित करने के लिए अपनी इस बीयर का नाम भगवान गणेश पर रख दिया था। इस बीयर का स्वाद भारतीयों के स्वाद के अनुसार रखा गया है जिसमें नींबू, धनिया, अंगूर और बाबूने के फूल (कैमोमिल) का इस्तेमाल किया गया है। 

 

4 of 5
Beer
समारोह में बीयर का नाम देखने पर अमेरिका की यूनिवर्सल सोसाइटी ऑफ हिंदुइज्म के अध्यक्ष राजन जेद के साथ-साथ कई और लोगों ने आपत्ति जताई थी। इस मामले पर कंपनी के मुख्य ब्रूअर एड्रियन चैपमेन ने जानकारी देते हुए कहा- हम इस शब्द से जुड़ी भावनाओं से बिलकुल अंजान थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
beer
उन्होंने कहा हम इस बीयर के लिए ऐसा नाम चुनना चाहते थे जो भारत और यहां के लोगों को हमारे प्रोडक्ट से जोड़ सके। इसके लिए हम किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते थे और न ही किसी को नाराज करना चाहते थे। अब जब हमें स्थिति क्लियर है और समझ आ चुका है कि इससे भारतीय लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं तो हम इस शब्द का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करेंगे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें