फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का लिबास पहने बैठी दुल्हन की जिंदगी में आया ऐसा तूफान, कब्र से करनी पड़ गई शादी

Sun, 14 Oct 2018 01:22 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 5
aa
पहली बार देखने पर आपको ये किसी आम शादी की एलबम की तरह ही नजर आएगा, जिसमें रोते हुए मां-बाप हैं, दोस्त हैं, घबराई हुई सी दुल्हन है जिसे शादी के लिए सजाया जा रहा है और अठखेलियां करते बच्चे हैं। लेकिन अगर आप इन तस्वीरों को गौर से देखेंगे तो ये समझने में देर नहीं लगेगी कि इसमें कुछ कमी है।

केंडल मर्फी, जिन्हें दूल्हा बनना था उनकी नौ महीने पहले एक दुर्घटना में मौत हो गई थी और उनकी होने वाली दुल्हन जेसिका अकेली रह गई। लेकिन जैसा पहले से तय था, शादी हुई। जेसिका पेजैट अपनी शादी के दिन दुल्हन के लिबास में थीं लेकिन वो अकेली थीं। उनका दूल्हा उनके साथ नहीं था। जेसिका की शादी केंडल की कब्र के साथ हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
aa
सालों पहले जेसिका की सगाई के किस्से हॉलीवुड फिल्मों की तरह चर्चा में थे। दोनों महज सात मील दूर रहते थे लेकिन वो एक-दूसरे से पहली बार कॉलेज में ही मिले थे, लेकिन पिछले साल दोनों की जिंदगी में एक ऐसा तूफान आया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। पिछले साल नवंबर में केंडल की एक दुर्घटना में मौत हो गई। जेसिका उस समय सिर्फ 25 साल की थीं।

केंडल की यादें
जेसिका ने बीबीसी को बताया, "केंडल एक बेहतरीन इंसान थे। बहुत प्यार करने वाले, दयालु। वो किसी को भी अपने कपड़े उतारकर पहना देते थे।" केंडल की मौत के बाद उन्होंने फैसला किया कि वो शादी रद्द नहीं करेंगी। 29 सितंबर को जेसिका ने सफेद रंग की दुल्हन वाली पोशाक पहनी। ये वही पोशाक थी जो उन्होंने अपने लिए पसंद की थी। जेसिका ने इस खास दिन के लिए अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को निमंत्रण भी दिया।

 
विज्ञापन

3 of 5
aa
अमरीका के इंडियाना में हुई इस अनूठी शादी वाले दिन वो फोटोग्राफर भी वहां मौजूद था जिसे जेसिका और केंडल ने इस दिन फ़ोटो खींचने के लिए चुना था। जेसिका कहती हैं, "मैं केंडल के जाने के बावजूद इस दिन को उतनी ही शिद्दत से मनाना चाहती थी, बावजूद इसके कि वो अब शारीरिक रूप से मेरे साथ नहीं थे। मैं इस दिन की यादों को संजोकर रखना चाहती थी।"

हालांकि फोटोशूट का आइडिया उनके दिमाग में पहले नहीं था। केंडल की मौत के कुछ देर बाद ही जेसिका को बुटीक से फोन आया था कि उनकी शादी का जोड़ा तैयार है। वो बताती हैं, "पहले तो आपको शादी के जोड़े लेने का मन ही नहीं करता, क्योंकि जिस सबसे ख़ास दोस्त से शादी करने का आपने सपना देख रखा था वो अब टूट चुका था, लेकिन मेरे घरवाले इसके लिए काफी कुछ खर्च कर चुके थे फिर मैंने ये जोड़ा ले आने का फैसला किया। इसके बाद मुझे फोटोशूट और शादी का खयाल आया।"

 

4 of 5
aa
इस फोटोशूट में एक युवा महिला की हिम्मत और दुख को साफ देखा जा सकता है। जेसिका कहती हैं, "मैं अंदर से टूटा हुआ महसूस कर रही थी। मेरे बगल में मेरा दूल्हा नहीं था। मैं वहां अकेली खड़ी थी।" जेसिका ने कहा, "जब मेरी नजर डैड पर पड़ी, तो मैं फूट-फूट कर रोने लगी। मैं सोच रही थी कि इस तरह की शादी में मैं अपने पिता के साथ खुशी से नाच भी नहीं सकती।"

लेकिन इस शादी में खिलखिलाहट की कुछ आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। जेसिका कहती हैं, "शादी में कुछ ऐसे पल भी आए जिन्होंने हमारे चहरों पर हंसी ला दी।" वो कहती हैं, "कुछ मजाकिया कहानियां बनाई गईं और मुझे इस बात की खुशी है और वहां बहुत मच्छर थे। मुझे मच्छरों ने काट लिया। ये भी एक ऐसी बात थी जिस पर हम हंस पड़े थे।" शादी में केंडल के सहकर्मी भी शामिल हुए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aa
जिस दिन केंडल की मौत हुई, ये सभी लोग उनके साथ थे। केंडल फायर डिपार्टमेंट में काम करते थे। उस दिन वो किसी को बचाने के लिए गए थे, लेकिन खुद ही दुर्घटना के शिकार हो गए थे। फोटोग्राफर ने जैसे ही इस शादी की तस्वीरें फेसबुक पर डाली, ये वायरल हो गईं। जेसिका कहती हैं, "मुझे कई लोगों के संदेश आए।

उन्होंने मुझसे अपनी कहानियां साझा कीं और मेरी बहादुरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं कर सकती हूं तो वो भी कर सकते हैं।" "इन तस्वीरों के बाद मुझे बहुत अच्छा लगा। इससे मुझमें हिम्मत आई।" "तस्वीरें देखकर मुझे लगता है कि केंडल मेरे पास ही हैं। मैं उन्हें हंसते हुए देख सकती हूं। वो आज भी मेरे दिल में मौजूद है। मैं उन्हें महसूस कर सकती हूं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें