ससुरालियों से तंग आकर एक बहू ने फांसी लगा ली, ये तो बहुत आम बात है लेकिन उसका पति इस पूरी वारदात का वीडियो बनाता रहा ये बात शायद सबको हजम न हो। थाना हाईवे इलाके में एक विवाहिता की आत्महत्या का मामला सबके सामने आया है। आपको बता दें कि आत्महत्या को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विवाहिता आत्महत्या कर रही है जबकि उसका पति व ससुराल वाले उसके कमरे के बाहर खड़े होकर खिड़की से वीडियो बना रहे हैं। विवाहिता ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।