दुल्हन को एक क्रेन के जरिए वरमाला के लिए लाया जा रहा है। ये नजारा देखकर पहले सब नॉर्मल रहते हैं और खुश होते हैं लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में ऐसा मोड़ आता है कि अचानक सबकी चीख निकल पड़ती है। जी हां, 42 सेकेंड के इस वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है।
किसी ने सही ही कहा है 'जितना सादा उतना अच्छा'। दरअसल ये कहावत यहां फिट बैठती है। अगर इतनी चौचलेबाजी न होती तो सब सही होता। अगर वरमाला के लिए दुल्हन की ऐसी एंट्री न हुई होती तो यकीनन यह हादसा भी न होता। दरअसल हुआ यूं कि जब दुल्हन को एक पालकीनुमा स्टैंड पर खड़ा करके एक क्रेन के जरिए वरमाला के लिए लाया जा रहा था अचानक वह पालकी क्रेन के हुक से खुलकर करीब दो मंजिला मकान जितनी ऊंचाई से नीचे आ गिरती है।
ये नजारा अपनी आंखों के आगे देखकर सबकी जान हलक में आ जाती है और सब दुल्हन को उठाने के लिए दौड़ते हैं। बताना चाहेंगे कि इस वीडियो से यह साफ नहीं हो रहा है कि यह वीडियो कहां और कब फिल्माया गया है लेकिन यू ट्यूब पर यह वीडियो हाल ही अपलोड किया गया है। वहीं व्हाट्स एप के कई ग्रुप में भी यह वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को भेजने वाला लोगों से अपील कर रहा है कि शादी में कृपया ऐसी नाटकबाजी से बचकर रहें वरना दुर्घटना हो सकती है।
चलिए अब आपको यह वीडियो भी दिखा देते हैं....