शादी किसी भी जोड़े के लिए एक ऐसा लम्हा होता है जिसे दोनों यादगार बनाना चाहते हैं। कई बार इस पल को खास बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। ऐसा ही कुछ इस जोड़े के साथ भी हुआ। जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कि शादी की खुशी इस लड़की को कुछ ज्यादा ही है।
विज्ञापन
2 of 4
bride dance
इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि दुल्हन स्टेज पर ही जयमाल के बाद सबके सामने ऐसा डांस करने लगती है कि वहां पर मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
bride dance
वीडियो में आप देखेंगे कि दुल्हन अपनी शादी के दिन इतना खुश हो जाती है कि उसके लिए अपने इमोशंस को काबू में करना मुश्किल हो जाता है। तभी दुल्हन सबके सामने 'मैंने प्यार किया' के 'दिल दीवाना' गाने पर झूमने लगती है जिसे देखकर दूल्हा भी सदमे में आ जाता है।
इस वीडियो में दुल्हन के डांस को देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि वह अपने साथी से बहुत प्यार करती है। जिस वजह से सबके सामने अपने होने वाले पति के लिए प्यार का इजहार करती है। दुल्हन के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह कहां का है इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।