फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स ने खड़ा कर दिया 'रेत का महल', 22 साल से है यहां का राजा

Tue, 23 Jan 2018 11:43 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sand king - फोटो : AFP
हम अक्सर रेत के साथ खेलते हैं। कभी उसका घर तो कभी कुछ अजीबोगरीब नमूने बनाते हैं, फिर वह कुछ ही देर में टूट कर बिखर जाता है। ऐसे में अगर हम कहें एक शख्स पिछले 22 साल से रेत का घर बनाकर उसमें रह रहा है तो क्या आप विश्वाश करेंगे...?

हैरान हो गये ना जानकर। जी हां, ब्राजील के रियो डि जेनेरो में एक ऐसा शख्स है जो 22 सालों से रेत के महल में रहता है। आगे की स्लाइड्स में जानें कौन है ये शख्स और इसके महल के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
sand king - फोटो : AFP
44 वर्षीय Marcio Mizael Matolias पिछले 22 साल से बीच के पास रेत से बने घर में रह रहा है। वह इसे अपना महल बताता है और खुद को इसका राजा समझता है। यहा तक कि वहां रहने वाले आसपास के कुछ लोग भी उसे राजा कहते हैं। वहीं कुछ उसे देखकर सनकी भी कहते हैं। बीच पर आने वाले टूरिस्ट्स के लिए वह सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बने रहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
sand king - फोटो : AFP
एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में मार्कियो ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर की। मार्कियो ने कहा, मुझे समुद्र से प्यार है। लोग ऐसे बीच किनारे रहने के लिए जमकर पैसे खर्च करते हैं, बीच किनारे घर खरीदते हैं पर मैं इस सबके बिना भी इसका मजा लेता हूं। इसी वजह से मैं इस रेत के महल में रह रहा हूं। मुझे साफ सुथरे घरों से डर लगता है।  

4 of 5
sand king - फोटो : AFP
मार्कियो अपने महल के बाहर सिर पर मुकुट लगाकर रखता है। अपने महल के बाहर खुद के बैठने के लिए उसने एक शाही कुर्सी भी रख रखी है। मार्कियो ने बताया कि वह अपने इस रेत के महल को बचाए रखने के लिए इतने सालों से हर दिन इसपर पानी छिड़कता है। जिससे रेत सूखकर बिखर न जाए। इसके अलावा वह इसकी पूरी देखरेख करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sand king - फोटो : AFP
बीच के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि वह मार्कियो को कई सालों से यहां रहते हुए देख रहे हैं। वह लोग मार्कियो को 'द किंग' कहकर पुकारते हैं। लोगों ने बताया कि वह बस तीन चीजें करते हुए अपनी जिंदगी बिता रहा है, जो है मछली पकड़ना, किताबें पड़ना और गोल्फ खेलना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें