उत्तर प्रदेश के काशी में एक बड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड को बधाई देने के लिए ऐसी सनक दिखाई को पूरा शहर हैरान रह गया। इस सिरफिरे आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड के नाम प्यार का इजहार करते हुए शहरभर में पोस्टर चिपकवा दिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
screenshot
अब काशी में दीवारों पर चिपकवाए गए ये पोस्टर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन पोस्टर को लेकर लोगों में गुस्सा साफ देखा जा सकता है। वहीं कई लोग इस करतूत को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं भी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो इस पोस्टर में लिखा हुआ है-हैप्पी बर्थ डे स्वीट हार्ट!
इस संबंध में किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, इसलिए पुलिस ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। हालांकि यह पोस्टर बेनाम लगाए गए हैं। इसलिए यह बिलकुल साफ नहीं है कि ये पोस्टर किसके नाम से लगाए गए हैं।