एक प्रेम संदेश और उस पर दिया गया जवाब सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। इसके बारे में जानकर आपको भी हैरानी होगी। बता दें यह मामला कैलिफोर्निया का है।
यहां लॉन्ग बीच के रहने वाले डैनी ने एक लड़की को बहुत ही खूबसूरत अंदाज प्रेम पत्र लिखकर प्रपोज किया था, जिसका जवाब उस लड़की के ब्वॉयफ्रेंड ने दिया। सोशल मीडिया पर जब ये मामला लोगों के सामने आया तो प्रपोजल लेटर और उस पर दिया गया जवाब दोनों ही बेहद अनोखे तरीके से लिखे गए हैं, जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। लोग लड़की के ब्वॉयफ्रेंड के जवाब की बेहद तारीफ कर रहे हैं।
screen shot
दरअसल लव लेटर में डेनी ने लिखा, मैंने जितनी भी लड़कियों को देखा है, तुम उनमें सबसे खूबसूरत हो। मुझे मैसेज करना (अगर तुम्हारा ब्वॉयफ्रेंड नहीं हो तो)- डेनियल। मैं नहीं जानता कि तुम्हें ड्रिंक पसंद आया भी होगा या नहीं, लेकिन मैं तुम्हें केवल एक लेटर देने के लिए तुम्हारी क्लास में नहीं आ सकता था। इस तरह का प्रेम संदेश पाकर तो हर लड़की को अच्छा ही महसूस होगा, लेकिन डेनियल ने कंडिशन रखी थी कि अगर लड़की का कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं हो तभी वह उसे रिप्लाई करे, इसके बाद लड़की के ब्वॉयफ्रेंड ने जवाब दिया।
उसने लिखा, हेलो डेनियल, जिस लड़की को तुमने आज स्टारबक्स की ड्रिंक दी थी, मैं उसका ब्वॉयफ्रेंड हूं। मैं तुम्हें धन्यवाद कहना चाहता हूं क्योंकि तुम्हारी वजह से उसके चेहरे पर मुस्कान आई और बहुत ही क्लासी प्रपोजल था। तुमने लिखा था कि अगर ब्वॉयफ्रेंड है तो रिप्लाई मत करना, इसलिए मैंने सोचा कि मुझे ही तुम्हें मैसेज करना चाहिए ताकि तुम इस बारे में जान सको।
screen shot
बाद में डेनियल ने खुद ट्विटर पर लव लेटर और ब्वॉयफ्रेंड के जवाब की तस्वीरें पोस्ट की और लिखा, मैं 200 लोगों की क्लास के अंदर उस लड़की को यह लेटर देने गया और मुझे यह जवाब मिला। मैं तो मर ही गया।