फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने गुस्से में तोड़ा फोन तो पत्नी ने मांग लिया तलाक, जज की इस ट्रिक ने कर दिया कमाल

Mon, 13 Aug 2018 12:10 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Couple
भोपाल का एक दंपत्ति अजीबो-गरीब वजह से तलाक लेना चाहता था। पति और पत्नी दोनों घंटों अपने-अपने मोबाइल फोन पर चिपके रहते थे। इसी बीच एक दिन ऐसी घटना घटी, जिसके बाद दोनों सीधे तलाक लेने चल दिए। शहर के सर्वधर्म कॉलोनी के रहने वाले इस शादीशुदा जोड़े की तलाक का मामला एसडीएम राजकुमार खत्री के पास पहुंचा। जज ने फिर ऐसी तरकीब निकाली कि दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ही कैंसिल कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
couple
क्या है मामला?
दरअसल, एक दिन जब पति ने पत्नी को मोबाइल पर किसी से बात करते देखा तो वह इतना आग बबूला हो गया कि उसने उसके हाथ से फोन छीना और तोड़ दिया। यही नहीं पति ने पत्नी पर हाथ भी उठाया। पत्नी फौरन थाने गई और शिकायत की। पुलिस ने धारा 151 के केस दर्ज किया। मामला एसडीएम राजकुमार खत्री की कोर्ट में पहुंचा
 
विज्ञापन

जज ने निकाली नायाब तरकीब

3 of 5
irritating couple
क्या है पति, पत्नी की शिकायत?
पति ने जज को बताया कि उसकी पत्नी घंटों एक रिश्तेदार के साथ फोन पर बात करती रहती है और रोक-टोक करने पर झगड़ा करती है। वहीं पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति भी किसी से घंटों फोन पर बात करता है और मना करने पर मारता-पीटता है। यही वजह है कि दोनों एक दूसरे से तलाक लेना चाहते थे।

4 of 5
court Order
एसडीएम ने दोनों को कहा कि उन्हें तलाक इसी शर्त पर मिलेगी जब दोनों लगातार तीन दिन तक कोर्ट साथ आएंगे और साथ जाएंगे। जज के कहे अनुसार दोनों साथ कोर्ट आते थे और जज के कमरे के बाहर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बैठते थे। इस पूरे वक्त दोनों के पास मोबाइल फोन नहीं होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
जाहिर है कि जब छह घंटे दो लोग एक साथ बैठें और उनके पास करने को कुछ ना हो, तो वे दोनों एक दूसरे से बात करेंगे ही। बात करते-करते दोनों का मनमुटाव दूर होता गया और तीन दिन के अंदर दोनों की सुलह हो गई और उन्होंने एक दूजे से अलग होने का ख्याल अपने मन से निकाल दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें