फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों की मां का आधी उम्र के देवर पर आया दिल, कर बैठी ऐसा काम, सब बोले-प्यार हो तो ऐसा

Mon, 30 Jul 2018 01:18 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
bride
प्यार की न कोई उम्र होती है और न ही कोई रंग रूप। किसी भी इंसान को प्यार हो सकता है। गोरखपुर के एक गांव में ऐसा ही मामला सामने आया है जहां दो बच्चों की मां (जो कि विधवा है) को अपने से आधी उम्र के देवर से प्यार हो गया। इकतरफा प्यार में महिला ने देवर से शादी करने का फैसला कर लिया। जब देवर ने भाभी से शादी करने से मना कर दिया तो यह मामला गांव के दूसरे लोगों तक जा पहुंचा। गांव की पंचायत जब उस महिला के पक्ष में फैसला न दे सकी तो महिला ने थाने में पहुंच कर हंगामा किया।
विज्ञापन

2 of 4
महिला तब तक थाने में विरोध करती रही जब तक कि उसके देवर ने शादी के लिए हामी नहीं भर दी। बाद में तय हुआ कि जल्द ही दोनों की शादी होगी। आपको बता दें कि गोरखपुर के एक गांव में यह महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती है। गांव वालों ने बताया कि महिला के पति की मौत करीब 5 साल पहले हो गई थी। पति की मौत के बाद महिला किसी तरह से बच्चों के साथ समय बिता रही थी। उसका देवर भी उनके साथ ही रहता था। देवर की उम्र अपनी भाभी से बहुत कम है।
विज्ञापन

3 of 4
Chinese Bride
गांव वालों की मानें तो महिला का अपने देवर पर दिल आ गया। महिला के अनुसार दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। देवर से उसके संबंध भी बन गए। दोनों के बीच संबंध बनने के बाद महिला ने देवर पर शादी का दबाव बनाया लेकिन देवर ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में बहस हो गई और बाद में दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। हालांकि वह महिला शादी पर अड़ी रही। मामला पंचायत तक पहुंच गया। 
विज्ञापन

4 of 4
लोगों ने देवर की बेहद कम उम्र को देखते हुए महिला को समझाने की कोशिश की। बाद में पुलिस ने भी हस्तक्षेप किया लेकिन महिला नहीं मानी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। महिला शादी की बात पर अड़ी रही और थाने में ही हंगामा शुरू कर दिया। फिर दोनों को बैठाकर समझौता कराया गया। महिला की जिद के आगे देवर को झुकना ही पड़ा। उसने शादी के लिए हामी भर दी और तारीख तय हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें