फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रैम्प पर कैटवॉक कर रही मॉडल के कॉस्ट्यूम में लगी आग, आवाक रह गए लोग

Mon, 29 Jan 2018 12:46 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
fashion show
आपने कई बार फैशन शो में रैंपवॉक के दौरान मॉडल के गिरने से लेकर र्डरोब मैलफंक्शन के वायरल वीडियो देखे होंगे। रैंपवॉक के दौरान एक मॉडल के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। जी हां फैशन शो का एक वीडियो सामने आया है जिसमें रैंप पर कैटवॉक कर रही मॉडल के कपड़ों में अचानक आग लग गई। आगे की सलाइड्स में देखें क्या है पूरा माजरा...
 
विज्ञापन

2 of 4
fashion show
साल्वादोरियन ब्यूटी पीजेंट के कॉन्टेस्ट में एक मॉडल स्टेज पर पंख वाली टोपी पहनकर रैंप पर पहुंची। वह टोपी इतनी बड़ी थी कि मॉडल के लिए उसे संभाल पाना भी मुश्किल हो रहा था। वहीं स्टेज पर दो युवक मशाल लेकर खड़े थे। उन मशाल से मॉडल की पंख वाली टोपी ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते यह कॉन्टेस्ट हादसे में तबदील हो गया।
विज्ञापन

3 of 4
fashion show
कॉन्टेस्ट में मौजूद किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि स्टेज पर मशाल लेकर खड़े युवक हादसे की वजह बन जाएंगे। शुरुआत में तो मॉडल को आग का पता नहीं चला, लेकिन चंद सेकेंड में ये आग फट से फैल गई। वहां मौजूद हर कोई घबरा गया था। 
 
विज्ञापन

4 of 4
fashion show
स्टेज पर मौजूद होस्ट ने आकर आग बुझाई और मॉडल की जान बचा ली। आग बुझने के बाद मॉडल तुरंत स्टेज छोड़कर भाग निकली। यह वीडियो सोशल मीडिय पर काफी वायरल हो रहा है। आप भी देखिए यह वीडियो...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें