एक अच्छे हेयरस्टाइल के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। बालों को कलर करने से लेकर मंहगे से महंगा हेयरकट तक लेते हैं। लेकिन पाकिस्तान के कुछ लोग इससे एक कदम आगे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
अच्छे बालों के लिए कुछ लोग यहां सारी हदों को पार कर जाते हैं। अच्छे हेयरस्टाइल के दीवाने यह लोग अपने सिर पर आग तक लगवा लेते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आजकल वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक सैलून वाला किसी के बाल काटता दिख रहा है, लेकिन उसका तरीका देख कर पूरी दुनिया हैरान है।
4 of 5
इस वीडियो में यह सैलून वाला सिर में आग लगा कर लोगों के बाल काट रहा है। काटने से पहले वह सिर में कोई पाउडर और तरल पदार्थ डालता है और उसके बाद लाइटर से उसमें आग लगा देता है। आग लगाने के बाद वह कंघी की मदद से उसके स्टाइल करता है।
यह वीडियो पाकिस्तान के पत्रकार ओमार कुरैशी ने ट्विटर पर डाली थी जो देखते ही देखते हिट हो गया है। आप भी देखिए दुनियाभर में वायरल हो रही ये वीडियो-
I can now confirm that the Hair Stylist here is Shafqat Rajpoot from the Pakistani city of Bahawalpur- calls it 'Fire Cutting' technique pic.twitter.com/VJzy3CGUCm
— omar r quraishi (@omar_quraishi) January 15, 2017