17 साल की मां अपने 9 महीने के बच्चे को घर पर अकेला छोड़ दोस्तों के साथ पार्टी करने चलने गई। इधर वह यारों के साथ जिंदगी के मजे लूट रही थी, उधर घर पर इतना छोटा सा बच्चा भूख से बिलख रहा था।
पढ़ें: ये बच्चा है या अजूबा? पैदा होने से पहले ही आ गए दांत
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Cruel Mother
- फोटो : VK.com
हफ्तेभर ऐसा चलता रहा। पड़ोसियों को जब शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। घर के अंदर जैसे ही वे दाखिल हुए पालने में मरा हुआ बच्चा पाया। ये सोच कर भी दिल सहम जाता है कि बच्चे ने कैसे तड़प तड़प कर इस दुनिया को अलविदा कहा होगा!
पढ़ें: शॉपिंग कर रही थी महिला, मार्केट में ही हो गई डिलीवरी, देखें वीडियो
विज्ञापन
3 of 4
Baby
- फोटो : VK.com
इस महिला का नाम विक्टोरिया कुजनेत्सोवा है और वह रूस के रोस्तोव में पति और बच्चे के साथ रहती थी। पति जैसे ह अपनी मिलिट्री सर्विसेस की ड्यूटी ज्वॉइन करने घर से निकला, वैसे ही यह महिला बेटे को घर में लॉक कर निकल पड़ी मौज-मस्ती करने। अब यह 10 साल जेल की सजा काट रही है।
पढ़ें: मां के दूध से भी बनती है जूलरी, भारत में भी बढ़ रहा है क्रेज
महिला ने बताया कि वह अपने बच्चे की अब और देखभाल नहीं करना चाहती थी। उसने यह भी खुलासा किया कि पैदा होते ही वह अपने बेटे को अनाथालय छोड़ गई थी लेकिन छह महीने बाद उसे वापस दे दिया गया। पति ने कहा है कि वह अब महिला से तलाक लेने जा रहा है।