फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ही नहीं पेरिस में भी ट्रेनों में पैदा होते हैं बच्चे, यकीन नहीं तो खुद देख लें

Wed, 20 Jun 2018 11:03 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
baby
अब तक आप मानते रहे होंगे कि ट्रेनों में बच्चा पैदा होने जैसी घटनाएं भारत या किसी गरीब देश में ही हो सकती है। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो बता दें ऐसा बिलकुल भी नहीं है। जी हां, हाल ही में पेरिस में एक महिला ने ट्रेन में एक बच्चे को जन्म दिया है। क्या आप यकीन करेंगे कि पेरिस में भी ऐसी घटना हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
Train in paris
जी हां, आपने अभी तक भारत में कई ऐसे मामले देखे व सुने होंगे जिनमें किसी गर्भवती महिला ने ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया हो या फिर बैंक की लाइन में बच्चा पैदा किया हो। अखबार, टीवी के माध्यम से देश के किसी भी कोने की ऐसी खबर आप तक जरूर पहुंचती है और इस पर आप अपनी प्रतिक्रिया भी देते होंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
metro
ऐसे में दरअसल, लोग सरकार की व्यवस्था पर ही सवाल उठाने लगते हैं। उधर, मीडिया भी सरकारी व्यवस्था की पोल खोलने के दावे करने लगती है। इन सबके बाद भी ऐसा होना बदस्तूर जारी है। कभी ट्रेन में, कभी सड़क के किनारे तो कभी बैंक की लाइन में आज भी महिलाएं बच्चे जन रही हैं। 

4 of 6
Paris
इनमें से जब कोई मामला तूल पकड़ लेता है तो सरकार इन्हें मुआवजा देने की बात कहती है मगर ज्यादातर मामलों में यह सिर्फ फर्जी दावा ही निकलता है। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताएंगे जो विदेश में घटी है।
विज्ञापन

5 of 6
baby
जी हां, पेरिस में एक महिला ने ट्रेन में एक बच्चे को जन्म दिया है। मां और बच्चा दोनों सकुशल हैं। पेरिस की सार्वजनिक परिवहन कंपनी आरएटीपी ने अब इस बच्चे को 25 साल की उम्र तक एक खास रियायत देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
paris station
कंपनी ने कहा कि पेरिस उपनगरीय ट्रेन में पैदा हुए इस बच्चे को अब 25 साल की उम्र तक फ्रांस में मुफ्त सवारी दी जाएंगी। बच्चा आरईआर ए लाइन पर पैदा हुआ था, जिसे यूरोप में सबसे व्यस्त रेलवे लाइन माना जाता है। इस संबंध में पेरिस के अधिकारियों ने ट्वीट करते हुए बच्चे के लंबे और खुशहाल जीवन की कामना की व मां को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें