शराब पीकर लोग चांद सितारे की सैर करके आते है इस बारे में तो आपने बहुत सुना होगा, पर अगर हम कहे अब इंसान शराब को सितारों की सैर कराएंगे। हैरान हो रहे है न आप, लेकिन यह सच है। बहुत जल्दी अंतरिक्ष में भी लोग बीयर का मजा ले सकेंगे। ऑस्ट्रेलिया की दो कंपनियां इस तैयारी में जुटी हुई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
beer in space
अंतरिक्ष में जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स वहां जाकर भी बीयर पी सके इसके लिए एक विशेष प्रकार की बॉटल की डिजाइन तैयार की गई है। इस बॉटल में पेसिव फीड सिस्टम का प्रयोग किया गया है जो सतह के तनाव के माध्यम से बीयर बोटल को बॉटम से ऊपर की और उठाता है।
विज्ञापन
3 of 4
beer in space
दोनों कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से इस प्रोजैक्ट पर चल रहा काम अंतिम स्टेज पर है। इसके बाद इसे धरती पर ही पैराबोलिक फ्लाइट में इसका परीक्षण किया जाएगा। आपको बता दें, इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई बीयर कंपनी 4 पाइन्स और स्पेस इंजीनियरिंग कंपनी सबेर ने मिलकर वॉस्टोक स्पेस बीयर बनाई थी।
बता दें कि फिलहाल स्पेस में कोई वैज्ञानिक अल्कोहल का सेवन नहीं कर सकता। इसके लिए सख्त मना है। वहीं इस बोतल को डिजाइन करने वालो के अनुसार यह रिसर्च सिर्फ इसलिए नहीं है कि स्पेस में अल्कोहल का मजा लिया जाए, बल्कि इसके जरिए यह जानने में भी मदद मिलेगी कि माइक्रोग्रैविटी में पीने की आदतें कैसे प्रभावित होती हैं।