यूपी के एक घर में अचानक इतने सारे सांप निकल आए कि उन्हें देखकर घरवालों की भी चीख निकल गई। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो यह मामला मेरठ में सामने आया है। यहां एक-एक कर लगभग 300 से ज्यादा सांपों को मारा गया। इसके बावजूद घर में सांपों का यह सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा था। दरअसल, यह सांप घर में ही बने एक छेद से निकल रहे थे। बाद मेें मकान मालिक को इस छेद को सीमेंट लगाकर बंद करना पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
snake
सांप मिलने की इस घटना के बारे में सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी सहम गए हैं। वहीं कुछ लोगों को अपने पशुओं की चिंता सताने लगी है। वे कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मवाना कस्बे के मुहल्ला मुन्नालाल निवासी सलीम के घर में यह घटना हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
snake
सलीम ने अपने घर में कुछ दिनों पहले मरम्मत का काम शुरू कराया था। इस काम के बाद बचे रेत के कुछ कट्टे उसने घर के मुख्यद्वार के पास ही रख दिए थे। गुरुवार को वहां सलीम को एक सांप का बच्चा रेंगता हुआ नजर आया। सांप को देखते ही सलीम ने उसे तुरंत मार डाला।
4 of 5
snake
शुक्रवार की शाम उसे फिर से वहां चार-पांच सांप दिखाई दिए तो सलीम ने उन्हें भी मार डाला। उसे लगा कि रेत के ढेर में सांप आ गए होंगे, इसलिए उसने रेत के बंधे कट्टे खोलकर उनकी सफाई करना शुरू कर दिया। इसी दौरान सलीम की नजर दीवार के उस छेद पर पड़ी जहां से सांप निकलकर बाहर आ रहेे थे।
इसके बाद उस छेद से रात 11 बजे तक करीब तीन सौ सांप निकले, जिन्हें मार दिया गया। सांप निकलने का सिलसिला न थमता देख सलीम ने छेद को सीमेंट से बंद कर दिया। उसके बाद से फिलहाल यहां कोई सांप नहीं निकला है। सलीम ने 20 साल पहले यह मकान बनवाया था। इससे पहले कभी कोई सांप नही निकला था।