फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कंपनी के कर्मचारियों की है पूरी मौज, विमान में जाते है काम पर, यकीन नहीं तो पढ़ें

Fri, 08 Jun 2018 09:54 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
plane
अभी तक आपने बहुत लोगों को लाखों-करोड़ों की कार से ऑफिस जाते हुए देखा होगा पर क्या कभी ऑफिस जाने के लिए विमान के इस्तेमाल की खबर सुनी है..? शायद नहीं। ऐसा अक्सर आपने फिल्मों में ही होते हुए देखा होगा। लेकिन आज हम आपको असलियत में ऐसा करने वाले ऑफिस के बारे में बताएंगे जिसने अपने कर्मचारियों को लाने ले जाने के लिए विमान सेवाएं दी हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कंपनी के किसी भी कर्मी को अगर ऑफिस से बाहर फिल्ड वर्क के लिए जाना होगा तो कंपनी का प्लेन से ही जाना होगा।  
विज्ञापन

2 of 6
plane
इस कंपनी के कर्मचारियों की तो पूरी मौज है। जी हां, यहां काम करने वाले एम्पलोई अब हवाईजहाज के जरिए काम पर पहुंचेंगे। ताज्जुब हुआ न जानकर..? ह्यूस्टन स्थित लॉ फर्म पैटरसन और शेरिडन ने सैन फ्रांसिस्को में ग्राहकों से मिलने के लिए अपने वकीलों को भेजने के लिए जेट सेवाएं चालू की हैं।
विज्ञापन

3 of 6
plane
जी हां, कंपनी ने 3 मिलियन डॉलर का खर्चा कर निजी जेट खरीदे हैं। दरअसल, कंपनी को स्थानीय वकील करना काफी मंहगा पड़ रहा था। कंपनी ने सोच समझकर यह फैसला किया। क्योंकि स्थानीय वकीलों को हायर करने का खर्चा एक विमान से अपने कर्मचारियों को फिल्डवर्क पर भेजने से भी मंहगा साबित हो रहा था। इसलिए कंपनी ने फैसला किया कि वह अपने मुख्याल्य से ही विमान के जरिए अपने कर्मचारियों को अपने ग्राहको तक भेजेगी। इससे कंपनी की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

4 of 6
plane
फर्म ने स्थानीय वकीलों को भर्ती करने से सस्ता इसलिए कहा क्योंकि कंपनी को प्रत्येक उड़ान पर प्रति यात्री महज 1,900 डॉलर खर्च करने पड़ रहे थे। जबकि परिचालन में यदि कंपनी को कोई बदलाव करना हो जैसे सुबह 7 बजे की फ्लाइट दो घंटे लेट चलानी हो तो इसमें ऑपरेटिंग चार्ज अलग से जुड़ता है। इसके लिए कंपनी को 2,500 डॉलर अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
plane
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि सैन फ्रांसिस्को से ही एक शख्स की ऐसी ही खबर पहले भी सामने आ चुकी है। यह आदमी पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है जो कंपनी जाने के लिए विमान का इस्तेमाल करता है। इन जनाब का नाम है कर्ट वोन बडिन्स्की। वो एक टेक कंपनी के को-फाउंडर हैं। उनका ऑफिस सैन फ्रांसिस्को में है। कर्ट को ऑफिस जाने और आने में 6 घंटे का वक्त लगता है। फ्लाइट के किराए के तौर पर उन्हें हर महीने करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च करने होते हैं। इन्होंने सिंगल इंजिन टर्बोप्रोप एयरप्लेन की सर्विस उन्होंने ले रखी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
plane
फ्लाइट लेने के लिए उन्हें घर से एयरपोर्ट तक उन्हें ड्राइव कर के जाना होता है। कर्ट सप्ताह में पाचों दिन ऑफिस जाते हैं। सुबह 5:30 में जगने वाले कर्ट 8:30 में ऑफिस पहुंचते हैं। शाम को 5 बजे वो फ्री हो जाते हैं। वे रात में 9 बजे घर पहुंचते हैं। उन्हें फ्लाइट लेने के दौरान सामान्य सुरक्षा जांच से भी नहीं गुजरना होता है। उन्हें पार्किंग से सीधे प्लेन में जाने की इजाजत दी गई है। प्लेन में भी वे अपना काम करते हैं। कर्ट कहते हैं कि जब भी वे लोगों को बताते हैं कि वे रोज लॉस एंजिलिस से ऑफिस आते हैं तो लोग चौंक जाते हैं। लेकिन उनका कहना है कि वे छह घंटे के ट्रैवलिंग की जरूरत को समझते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें